31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi: अहिंसा के संदेश के साथ गूंजे जयकारे, जगह-जगह निकली भगवान महावीर की शोभायात्राएं

त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की...,आज किसकी जयंती है भगवान महावीर ...सरीके नारों से सोमवार को छोटीकाशी गुंजयमान हो गई। जैन धुन निकालते हुए चलते बैंड, सजीधजी वेशभूषा में पक्तिबंद्ध और सिर पर कलश लेकर चलती महिलाएं। चहुंओर अङ्क्षहसा परमो धर्म’ और ’जियो और जीने दो’ का संदेश देते हुए चलते समाजबंधु।

2 min read
Google source verification
अहिंसा के संदेश के साथ गूंजे जयकारे, जगह-जगह निकली भगवान महावीर की शोभायात्राएं

बूंदी में महावीर जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल समाज के लोग।

बूंदी. त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की…,आज किसकी जयंती है भगवान महावीर …सरीके नारों से सोमवार को छोटीकाशी गुंजयमान हो गई। जैन धुन निकालते हुए चलते बैंड, सजीधजी वेशभूषा में पक्तिबंद्ध और सिर पर कलश लेकर चलती महिलाएं। चहुंओर अहिंसा परमो धर्म’ और ’जियो और जीने दो’ का संदेश देते हुए चलते समाजबंधु।

मौका था सकल जैन समाज की ओर से भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर शहर में जैन मुनि प्रज्ञान सागर महाराज, मुनि प्रसिद्ध सागर महाराज, क्षुल्लिका शीलमती माताजी व प्रभाश्री माताजी के सानिध्य में निकाली गई शोभायात्रा का। भजनों और जयकारों के साथ जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के शांति और करुणा के संदेश का प्रसार किया गया। शोभायात्रा के दौरान इंद्रदेव अमृतवृष्टि करते हुए नजर आए। दोपहर बाद यहां मल्लाशाह मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए चौगान जैन मंदिर पहुंची।

जहां मुनि ने सत्य, अहिंसा अपरिग्रह का अनुकरण एवं क्रोध लोभ मान माया का नाश करने का उपदेश दिया। इसके बाद श्रीजी के कलशाभिषेक हुए। धर्मसभा के अतिथि समाज सेवी महेंद्र हरसौरा, टीकम जैन व मानस जैन रहे। शोभायात्रा में एक सुसज्जित रथ में विराजे भगवान को नगर भ्रमण कराया गया। दूसरे रथ में भगवान का पालना झुलाते हुए समाजबंधु चलते रहेे। शोभायात्रा में महुआ मानपुरा का बैंड आकर्षण का केंद्र रहा। झांकिया संदेश देती हुई चली। महिलाएं और युवा भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए चले। विभिन्न सामाजिक संगठनों व समाजबंधुओं की ओर से शोभायात्रा का पुष्प वर्ष कर स्वागत किया गया। अङ्क्षहसा सर्किंल पर सकल जैन समाज के पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान महावीर जयंती संयोजक ओमप्रकाश ठग, कोषाध्यक्ष रामविलास जैन, उपाध्यक्ष विमल भडक़त्या, महावीर हरसौरा, विमल भंडारी, नीरज कासलीवाल,धर्मेंद्र जैन,राजेंद्र छाबड़ा आदि समाजबंधु मौजू रहे।

रैली में दिया अहिंसा का संदेश, निकाली प्रभात फैरी
भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव की शुरूआत सुबह प्रभात फैरी के साथ हुई। प्रभात फैरी मल्लाशाह मंदिर से शहर के सभी मार्गों से होकर जिनालयों के दर्शन किए करते हुए चौगान जैन मंदिर पहुंची,जहां सकल जैन समाज के अध्यक्ष महावीर कुमार धानोप्या द्धारा जैन ध्वजारोहण किया गया। मंगलाचरण पहल जैन व ध्वजागान दीक्षा कुमारी ग्रुप के द्वारा किया गया। ख्वासी के रूप में मनोज नीतीश कुमार, अमन कुमार, शांतिधारा वीरेंद्र कुमार राजकुमार गंगवाल एवं प्रताप मोहित छाजेड़ रहे। श्रीजी के चंवर ढुलाने कैलाशचंद्र, राकेश कुमार,धीरज जैन, श्रीजी की माल श्याम सुंदर जैन प्रेम देवी, मनीषा, संजय कुमार व प्रियांशु जैन को मिला। इसके बाद यहां चौगान दरवाजे से अहिंसा वाहन रैली निकाली गई। रैली को समाजसेवी कैलाशचंद पाटनी, सरंक्षक त्रिलोक कुमार जैन, एडवोकेटे संजय जैन, कार्याध्यक्ष ओमप्रकाश बडज़ात्या व मंत्री आदित्य भंडारी ने दिखाकर रवाना किया।