समाचार

Curd Beauty Tips: ठंड के मौसम में स्किन को दें दही का टच, ये 5 फेस मास्क हैं बेस्ट

Curd Beauty Tips: सर्दियों का मौसम आते ही त्वचा रूखी, बेजान और खिंची-खिंची सी महसूस होने लगती है। ऐसे में केमिकल प्रोडक्ट्स की जगह अगर किचन में मौजूद नेचुरल चीजों का सहारा लिया जाए, तो स्किन को बिना नुकसान के बेहतर केयर मिल सकती है।
2 min read
Dec 14, 2025
Curd beauty tips, Dahi face pack for winter, Winter skin care with curd,
Curd face mask for glowing skin|फोटो सोर्स -Freepik

Curd Beauty Tips: सर्दियों में ठंडी हवा और रूखी मौसम स्किन की नमी छीन लेता है, जिससे चेहरा बेजान और ड्राई दिखने लगता है। ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह अगर आप किचन में मौजूद दही को अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल करें, तो स्किन को नेचुरल पोषण मिल सकता है। दही से बने फेस मास्क न सिर्फ ड्राइनेस कम करते हैं, बल्कि त्वचा को सॉफ्ट, स्मूद और इंस्टेंट ग्लो देने में भी मदद कर सकते हैं।

Curd Skincare Tips: दही से बने 5 ऐसे फेस मास्क, जो ठंड के मौसम में स्किन को दें इंस्टेंट ग्लो

दही और शहद का फेस मास्क

अगर आपकी स्किन ड्राई और बेजान हो गई है, तो यह मास्क आपके लिए बेहतरीन है।
दही स्किन को सॉफ्ट बनाता है, वहीं शहद नमी को लॉक करने में मदद करता है।

कैसे बनाएं
2 चम्मच दही में 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15–20 मिनट तक छोड़ दें। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।
यह मास्क स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है और नेचुरल चमक लाने में मदद करता है।

दही और बेसन का फेस मास्क

यह फेस मास्क स्किन क्लीनिंग और ब्राइटनिंग के लिए जाना जाता है। बेसन त्वचा से गंदगी और डेड स्किन हटाने में मदद करता है, जबकि दही स्किन को पोषण देता है।

कैसे बनाएं
2 चम्मच दही में 1 चम्मच बेसन और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। बाद में हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें।
नियमित इस्तेमाल से स्किन साफ और फ्रेश नजर आने लगती है।

दही और ओट्स फेस मास्क

सेंसिटिव या रूखी त्वचा वालों के लिए यह फेस मास्क काफी फायदेमंद हो सकता है। ओट्स स्किन को शांत रखने में मदद करते हैं और दही मॉइस्चर प्रदान करता है।

कैसे बनाएं
3 चम्मच दही में 2 चम्मच ओट्स भिगो दें। कुछ देर बाद इसे अच्छे से मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।
यह मास्क स्किन को मुलायम बनाने के साथ-साथ डलनेस कम करने में मदद करता है।

दही और मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो यह मास्क आपके लिए सही विकल्प हो सकता है। मुल्तानी मिट्टी अतिरिक्त तेल सोखने में मदद करती है और दही स्किन को ड्राई होने से बचाता है।

कैसे बनाएं
2 चम्मच दही में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। पेस्ट तैयार कर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें।
इससे स्किन साफ और फ्रेश महसूस होती है।

दही और पपीते का फेस मास्क

पपीता स्किन के लिए नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। दही के साथ मिलकर यह स्किन टोन को बेहतर बनाने में मदद करता है।

कैसे बनाएं
2 चम्मच दही में 2 चम्मच पपीते का पल्प मिलाएं। चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
यह मास्क स्किन को हेल्दी ग्लो देने में मदद करता है।

ध्यान रखें

अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो किसी भी फेस मास्क को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। हफ्ते में 1–2 बार इन फेस मास्क का इस्तेमाल करने से सर्दियों में स्किन की नेचुरल खूबसूरती बरकरार रखी जा सकती है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
14 Dec 2025 01:48 pm
Published on:
14 Dec 2025 01:45 pm