आयुर्वेद के अनुसार, दही की तासीर गर्म होती है। यही कारण है कि बरसात के मौसम में इसके सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में डेयरी प्रोडक्ट्स में बैक्टीरिया के पनपने की संभावना अधिक होती है, जो सेहत को बिगाड़ सकते हैं।
मानसून के दौरान, हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और पाचन शक्ति कमजोर पड़ जाती है। दही को पचाने में समय लगता है और यह भारी होता है। ऐसे में, जब पाचन क्रिया पहले से ही धीमी हो, तो दही का सेवन करने से यह ठीक से पच नहीं पाता, जिससे अपच, पेट फूलना और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।इसलिए, आयुर्वेद की मानें तो बरसात के मौसम में दही का सेवन फायदेमंद नहीं है।