समाचार

साइबर फ्रॉड: मोबाइल अपडेट के बाद मां-बेटे का खाता साफ

एपीके फाइल से ठगी की आशंका, 1.34 लाख रुपए पार ग्वालियर। साइबर ठगों ने मोबाइल अपडेट के बहाने मां और बेटे के बैंक खातों से 1.34 लाख रुपए उड़ा लिए। हैरानी की बात यह रही कि पीड़ितों ने न तो किसी लिंक पर क्लिक किया और न ही किसी अज्ञात कॉल पर बात की। पुलिस […]

less than 1 minute read
एपीके फाइल से ठगी की आशंका, 1.34 लाख रुपए पार

एपीके फाइल से ठगी की आशंका, 1.34 लाख रुपए पार

ग्वालियर। साइबर ठगों ने मोबाइल अपडेट के बहाने मां और बेटे के बैंक खातों से 1.34 लाख रुपए उड़ा लिए। हैरानी की बात यह रही कि पीड़ितों ने न तो किसी लिंक पर क्लिक किया और न ही किसी अज्ञात कॉल पर बात की। पुलिस को आशंका है कि ठगी एपीके फाइल के जरिए की गई है।

आदित्यपुरम (महाराजपुरा) निवासी महेन्द्र सिंह हिण्डोलिया ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर करीब 11.15 बजे उनका मोबाइल अचानक अपडेट होने लगा। कुछ देर बाद फोन सामान्य रूप से चालू हो गया, जिसे उन्होंने सामान्य प्रक्रिया समझकर नजरअंदाज कर दिया।

फोन चालू होते ही उनके बैंक खाते से 39 हजार रुपए निकासी का मैसेज आया। जब तक वह स्थिति समझ पाते, उनकी मां के खाते से भी 94 हजार रुपए निकल चुके थे। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रेडिंग के नाम पर 1.94 लाख की ठगी

बाईसाहब की परेड (जनकगंज) निवासी नितिन पंवार से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को ट्रेडिंग कंपनी “एंजिल एलेक्स” के खाते में 1.94 लाख रुपए निवेश किए थे, लेकिन कंपनी ने न तो निवेश का विवरण दिया और न ही रकम वापस की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
20 Feb 2026 06:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर