समाचार

रात में अंधेरे का राज… रोड लाइन बंद, लोग परेशान

बाड़मेर जिला मुख्यालय है। 2 लाख से अधिक आबादी यहां निवास करती है। बड़ा बाजार होने पर यहां हर जरूरत के समान मिलता है। इस पर सुबह से देर रात तक शहर वह गांव के लोगों का आना-जाना रहता है। लेकिन शहर की रोड लाइट व्यवस्था अच्छी नहीं है। कई जगह रोड लाइट बंद वह […]

less than 1 minute read

बाड़मेर जिला मुख्यालय है। 2 लाख से अधिक आबादी यहां निवास करती है। बड़ा बाजार होने पर यहां हर जरूरत के समान मिलता है। इस पर सुबह से देर रात तक शहर वह गांव के लोगों का आना-जाना रहता है। लेकिन शहर की रोड लाइट व्यवस्था अच्छी नहीं है। कई जगह रोड लाइट बंद वह खराब है। इससे रात्रि के अंधेरे में आने जाने को लेकर लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में शहर की सौंदर्य करण के साथ बेहतर सुविधा को लेकर रोड लाइट व्यवस्था सुधार की सख्त जरूरत है।

रात्रि में होती है परेशानी- नगर के मुख्य मार्गो व मोहल्ले की रोड लाइट व्यवस्था अच्छी नहीं है। कई जगह रोड लाइट खराब होने से बंद सुविधा को लेकर परेशानी होती है। नगर परिषद रोड लाइट व्यवस्था सुधार करें।

राजकुमार सोनी

सड़क हादसे होते हैं- नगर के प्रमुख मार्गो पर रात 9:00 बजे तक वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। इस पर कई जगह बंद है वह खराब रोड लाइट से अंधेरे के कारण आगे चलने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। इससे होने वाले हादसों में लोग चोटिल होते हैं।-संतोष दवे

रात्रि में चोरी होने का डर सताता-

बाड़मेर जिला मुख्यालय है, लेकिन रोड लाइट की व्यवस्था अच्छी नहीं है। विशेष कर शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थिति ज्यादा खराब है। रात्रि में सड़क हादसे वह चोरियां होने का डर सताता है। व्यवस्था में सुधार करें।- बबलू कुमार

सौंदर्य करण हो रहा प्रभावित- नगर के प्रमुख मार्गो पर रोड लाइट व्यवस्था का सुचारू संचालन नहीं हो रहा है। कई जगह लंबे समय से रोड लाइट खराब वह बंद है। इससे लोगों को जहां परेशानी होती वहीं शहर का सौंदर्य कारण प्रभावित हो रहा है।

हंसा कुमारी

Published on:
12 Apr 2026 12:04 am
Also Read
View All