
Dasharathkrat Shani Stotra : वैदिक ज्योतिष में शनि को न्याय का कारक माना गया है। वे सभी को वर्तमान व पूर्व जन्मों के कर्मों के अनुसार अच्छा या बुरा फल देते हैं। अच्छे कर्म को शनिदेव सुखों के रूप लौटाते हैं वहीं बुरे कर्म के परिणाम दुख, कष्ट के रूप में देते हैं। खासतौर पर शनि की साढ़ेसाती, शनि की ढैया, शनि की महादशा, अंतरदशा में शनि जनित कष्ट बढ़ जाते हैं। इस स्थिति में दशरथकृत शनि स्तोत्र के पाठ से लाभ मिलता। ज्योतिषाचार्य पंडित अरुण बुचके बताते हैं कि इस स्तोत्र के पाठ से शनिदेव प्रसन्न हाते हैं और धीरे धीरे कष्ट, दुख कम करते हैं।
कुंभ, मीन और मेष राशि पर अभी शनि की साढ़ेसाती चल रही है। कुंभ में जहां साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है वहीं मीन पर मध्य चरण और मेष राशि पर उदय चरण चल रहा है। इसी प्रकार सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैया चल रही है। इन सभी राशिवाले जातकों को शनिजन्य कष्टों से गुजरना पड़ रहा है।
धर्माचार्य और ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि शनिदेव जल्दी प्रसन्न होनेवाले देवता नहीं हैं। जातक को जहां अच्छे कर्मों का अच्छा फल देंगे वहीं बुरे कर्मों की सजा भी भुगतना ही होगा। यह बात हमेशा याद रखना चाहिए कि शनिदेव को बुरा कर्म और आचरण छोड़कर ही प्रसन्न किया जा सकता है। दशरथकृत शनि स्तोत्र का नियमित पाठ करते हुए अपने बुरे या पाप कर्मों के लिए क्षमा भी मांगनी चाहिए। इससे कष्टों से धीरे धीरे राहत मिलती जाएगी।
दशरथकृत शनि स्तोत्र मूल रूप से संस्कृत में है। राजा दशरथ ने शनि की प्रसन्नता के लिए यह स्तोत्र रचा था।
नम: कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठ निभाय च।
नम: कालाग्निरूपाय कृतान्ताय च वै नम: ।।
नमो निर्मांस देहाय दीर्घश्मश्रुजटाय च ।
नमो विशालनेत्राय शुष्कोदर भयाकृते।।
नम: पुष्कलगात्राय स्थूलरोम्णेऽथ वै नम:।
नमो दीर्घाय शुष्काय कालदंष्ट्र नमोऽस्तु ते।।
नमस्ते कोटराक्षाय दुर्नरीक्ष्याय वै नम: ।
नमो घोराय रौद्राय भीषणाय कपालिने।।
नमस्ते सर्वभक्षाय बलीमुख नमोऽस्तु ते।
सूर्यपुत्र नमस्तेऽस्तु भास्करेऽभयदाय च ।।
अधोदृष्टे: नमस्तेऽस्तु संवर्तक नमोऽस्तु ते।
नमो मन्दगते तुभ्यं निस्त्रिंशाय नमोऽस्तुते ।।
तपसा दग्ध-देहाय नित्यं योगरताय च ।
नमो नित्यं क्षुधार्ताय अतृप्ताय च वै नम: ।।
ज्ञानचक्षुर्नमस्तेऽस्तु कश्यपात्मज-सूनवे ।
तुष्टो ददासि वै राज्यं रुष्टो हरसि तत्क्षणात् ।।
देवासुरमनुष्याश्च सिद्ध-विद्याधरोरगा:।
त्वया विलोकिता: सर्वे नाशं यान्ति समूलत:।।
प्रसाद कुरु मे सौरे ! वारदो भव भास्करे।
एवं स्तुतस्तदा सौरिर्ग्रहराजो महाबल: ।।