समाचार

बेसमेंट पार्किंग की अनुमति के दुरुपयोग पर पांच दुकानें सील

-नगर निगम ने नियमों के उल्लंघन पर 50 भवन स्वामियों को नोटिस

2 min read

छिंदवाड़ा.परासिया रोड स्थित व्यवसायिक भवनों में बेसमेंट पर पार्किंग की अनुमति का दुरुपयोग करने पर नगर निगम ने पांच दुकानों को सील कर दिया। ये दुकानदार पार्किंग के स्थान पर दुकान का संचालन कर रहे थे।
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय के आदेश पर कार्यपालन यंत्री ईश्वर सिंह चंदेली के निर्देशन में गुरुवार को निगम की टीम पहुंची और कार्रवाई की। इन भवन स्वामियों को नगर निगम द्वारा सुनवाई का पर्याप्त अवसर दिया एवं उन्हें लगातार नोटिस दिए गए। इसके उपरांत भी भवन स्वामियों द्वारा नोटिस का उत्तर नहीं दिया गया। बेसमेंट को पार्किंग के लिए उपयुक्त न बनाते हुए दुकान का संचालन जारी रखा। लगभग 50 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

इस कार्रवाई मेंं सहायक यंत्री नीरज तांबे, उपयंत्री नेहा चौहान सहित राजस्व एवं अतिक्रमण दल के सदस्य शामिल रहे। निगम अमले की ओर से प्रतिदिन भवनों के बेसमेंट में स्थित दुकानों को सील करने की कार्यवाही जारी रहेगी।

बेसमेंट में दुकान और वाहन खड़े होते है सडक़ पर
निगम दल की ओर से जब सर्वे कार्य किया जा रहा था, तब पाया गया कि भवन स्वामियों ने पार्किंग के उद्देश्य से मिली अनुमति का दुरुपयोग कर पार्किंग स्थल पर दुकानों का संचालन किया। जबकि आगंतुकों के वाहन सडक़ अथवा फुटपाथ पर खड़े रहते है, जिससे यातायात की समस्या बनी रहती है।


बाजार में सडक़ पर रखा दुकानदारों का सामान जब्त

छिंदवाड़ा.नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। मुख्य डाकघर से बुधवारी, मटका बाजार , गोलगंज होते हुए पुन: बुधवारी का भ्रमण किया। इस दौरान निगम अमले ने 9 दुकानदारों के सडक़ पर रखे हुए सामान जब्त किया। उन पर जुर्माना भी लगाया। दुकानदारों को निगम अमले ने सख्त हिदायत दी कि पुन: सडक़ पर सामान रखने पर जब्ती की जाएगी। अतिक्रमण दल प्रभारी नीरज तांबे सहित अतिक्रमण दल के सभी सदस्य भी उपस्थित रहे।
…..

Published on:
03 May 2024 12:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर