समाचार

फ्लाइट कैंसल, होटल में फंसे लोग और आसमान छूता किराया, इंदौर के यात्रियों ने बताई दुबई की असली स्थिति, पढ़िए पूरा हाल।

युद्ध की आंच में फंसे भारतीय! दुबई से भारत लौटना हुआ मुश्किल, 20 हजार की टिकट पहुंची 1 लाख पार

2 min read
Mar 06, 2026

इंदौर. ईजरायल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध के कारण भारतीय लोग खासी मुसीबत में है हालांकि भारतीयों के सुरक्षित होने की बात कही जा रही है लेकिन दुबई व अन्य खाड़ी देशों से भारत आने के लिए पांच गुना किराया देना पड़ रहा है उसके बावजूद भी ऐन वक्त पर उड़ानें कैंसल की जा रही है। दुबई से भारत के कुछ शहर आने के लिए जहां सामान्य तौर पर 20 हजार रुपए किराया होता है जो कि 1 लाख रुपए से अधिक वसूला जा रहा है।

महंगाई की मार पड़ रही, दुबई में अटके

स्वास्थ्य विभाग में अफसर रहे शहर के डॉ एसएल पोरवाल ने बताया कि इंदौर से 20 फरवरी को दुबई आए थे। 2 मार्च को वापसी की टिकट थी लेकिन युद्ध छिडऩे के बाद उड़ानें बंद हो गई। 6 फरवरी की फिर से बुकिंग की लेकिन वो भी कैंसल हो गई। अब बुकिंग करने जा रहे हैं तो 1 लाख रुपए से ज्यादा का किराया देना पड़ रहा है जबकि किराया सामान्य तौर पर 20 हजार ही होता है। यहां एक होटल में है। दुबई में हम अपने खर्च पर रह रहे हैं। यहां जनजीवन सामान्य है। भारत के विदेश मंत्रालय से हमने संपर्क किया है। सोशल मीडिया पर दुबई को लेकर कई भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। दुबई सरकार से अलर्ट मैसेज आते हैं यहां सब सुरक्षित है लेकिन सावधानी पूर्वक और दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए गतिविधियां कर सकते हैं।

जनजीवन सामान्य है कोई डरने की बात नहीं

शहर के प्रोफेसर पंकज विरमाल दुबई में है। उन्होंने कहा कि दुबई में स्थिति सामान्य है। सबकुछ सुरक्षित है। डर जैसी कोई स्थिति नहीं है। पंकज का कहना है वे एक रिसोर्ट में है। यहां ये सुनने में आया है दुबई के अमरीका दूतावास पर ईरान ने हमला किया है। एक बार उड़ान कैंसल हो गई है दूसरी बार 7 फरवरी की उड़ान बुक करने पर 22 हजार रुपए की जगह 60 हजार देना पड़े। बताया जा रहा है कि ये उड़ान भी कैंसल हो जाएगी।

10 घंटे एयरपोर्ट इंतजार के बाद डेढ़ लाख में पहुंचे

टे्रवल एजेंट महेन्द्र सिंह ने बताया कि डॉ सर्वेश मारू अपनी पत्नी बच्चे के साथ दुबई में थे। वे गुरूवार रात इंंदौर पहुंचे। उन्हें दुबई से लखनऊ की उड़ान 40 हजार में मिली है वहीं लखनऊ से इंदौर की 11 हजार में पड़ी। तीन लोगों के करीब डेढ़ लाख रुपए लगे। उसके बावजूद लखनऊ से इंदौर आने के लिए एयरपोर्ट पर 10 घंटे इंतजार करना पड़ा।

Published on:
06 Mar 2026 04:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर