7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ज़ीरो दिया मेरे भारत ने,तब दुनिया को गिनती आई… एमपी के बुरहानपुर के साइबर एक्सपर्ट ने अमेरिका की NASA वेबसाइट को हैकिंग से बचाया

वेबसाइट में ढूंढ निकाली खामी NASA से मिला प्रशंसा पत्र NASA news: एमपी के बुरहानपुर में रहने वाले साइबर एक्सपर्ट युवक ने अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी NASA की वेबसाइट में खामी ढूंढ कर हैकिंग से बचाया लिया। गंभीर सुरक्षा खामी की रिपोर्ट करने पर NASA ने भी इसकी पुष्टि कर खामी को ठीक करते […]

less than 1 minute read
Google source verification

वेबसाइट में ढूंढ निकाली खामी

NASA से मिला प्रशंसा पत्र

NASA news: एमपी के बुरहानपुर में रहने वाले साइबर एक्सपर्ट युवक ने अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी NASA की वेबसाइट में खामी ढूंढ कर हैकिंग से बचाया लिया। गंभीर सुरक्षा खामी की रिपोर्ट करने पर NASA ने भी इसकी पुष्टि कर खामी को ठीक करते हुए प्रशंसा पत्र भेजा है।

बुरहानपुर के ग्राम चापोरा निवासी नकुल यशवंत महाजन एक साइबर एक्सपर्ट हैं। बुरहानपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद इंदौर से एमटेक कर केरल से साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ का कोर्स किया है। मुंबई की निजी कंपनी में कार्यरत होकर साइबर सुरक्षा का काम करते हैं।

दो साल की मेहनत के बाद मिली कामयाबी

नकुल ने बताया कि नासा द्वारा एक प्रोग्राम चलाया जाता है। जिसमें दुनियाभर के लोगों से वेबसाइट में सुरक्षा खामियों को रिपोर्ट करने का आग्रह करता है। मैं काम के बीच समय निकाल कर बेवसाइट पर खामी को खोजने का प्रयास करता था। दो साल की मेहनत रंग लाई और मैं खामी को ढूंढ निकाला।

वेबसाइट पर यह थी बड़ी खामी

NASA की वेबसाइट में Cross Site Scripting सुरक्षा कमजोरी थी। जिससे कोई हैकर वेबसाइट में खतरनाक स्क्रिप्ट (कोड) डाल सकता था, यह कोड वेबसाइट के सर्वर में यूज़र का डाटा लीक करने के साथ हैकिंग की संभावना रहती है। वेबसाइट पर इस खामी का फायदा उठाकर कोई हैकर यूज़र का लॉगिन सेशन चोरी कर सकता था। नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर लीक हो सकते थे।

रिपोर्ट करने पर मिली प्रशंसा

NASA की वेबसाइट पर यह खामी मिलने पर नकुल ने नवंबर 2025 को रिपोर्ट की थी । जिसका सत्यापन किया गया तो खामी सही पाईं गईं। जिसपर NASA की तरफ से शुक्रवार को प्रशंसा पत्र दिया गया है।