7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे के भीतर ही खुद भी फंदे से लटक कर दिया जान, शादी के डेढ़ साल के ही भीतर खत्म हो गई दोनों जिंदगियां

गुरुवार की शाम करीब चार बजे नजमा अपने माता आयशा और पिता बुनियाद अली के साथ ससुराल अपना सामान लेने आई थी। इसी दौरान कमरे में पति-पत्नी के बीच बातचीत के दौरान विवाद के बाद मुर्तजा ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर फरार हो गया था।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, murder news

फोटो सोर्स: पत्रिका, पत्नी का हत्यारा खुद भी फंदे से झूला

महराजगंज में सनसनीखेज घटनाक्रम में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति ने शुक्रवार को 24 घंटे के भीतर ही बृजमनगंज के सौरहा खास स्थित घर में फंदे से लटक कर जान दे दिया। बता दें कि डेढ़ साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी, हत्यारोपी पति ने गुरुवार को कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या कर दी थी।

इसके बाद से फरार था। घटना उस समय हुई जब आपसी झगड़े की वजह से महिला मायके में रहने लगी थी। वह किसी काम से माता-पिता के साथ ससुराल पहुंची थी। तभी आरोपी ने मौका पाकर पत्नी की हत्या कर दी।

पत्नी की हत्या कर था फरार, खुद भी फंदे से लटक कर दिया जान

पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी पति के ससुराल वाले उसे ढूंढते हुए शुक्रवार दोपहर सौरहा खास पहुंचे। वहां देखा तो उसके घर का दरवाजा बंद मिला। एक युवक ने झांक कर अंदर देखा तो मुर्तुजा का शव पंखे से लटका दिथा। घटना का पता लगते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

शव को पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना के समय मुर्तुजा के पिता मुस्तकीम खेत गए थे, जबकि मां हकीकुन निशा गुरुवार सुबह ही अपनी बड़ी बेटी हसीना के घर त्योहारी लेकर गई थी। परिवार का दूसरा बेटा मुस्तफा बाहर रहता है।

सिद्धार्थ, ASP

ASP सिद्धार्थ ने बताया कि 5 मार्च को परिजनों ने दहेज को लेकर मुर्तजा पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।शुक्रवार दोपहर सूचना मिली कि आरोपी मुर्तजा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।