सागर

पूर्व सैनिक को झांसे में लेकर ऐप डाउनलोड कराया, फिर तीन खातों से निकाले 11 लाख

पूर्व सैनिक को झांसे में लेकर साइबर ठगों ने उनके बैंक खातों से 11 लाख रुपए हड़प लिए हैं। ठगों ने उनके बैंक का ऐप बताकर उनके मोबाइल में डाउनलोड कराया। ऐप खोलते ही मोबाइल हैक हो गया। इस तरह ठगों ने वारदात को अंजाम दिया। यह घटना मकरोनिया थाना क्षेत्र के गौर नगर निवासी राजेश कुमार के साथ हुई।

less than 1 minute read
Nov 28, 2025

पूर्व सैनिक को झांसे में लेकर साइबर ठगों ने उनके बैंक खातों से 11 लाख रुपए हड़प लिए हैं। ठगों ने उनके बैंक का ऐप बताकर उनके मोबाइल में डाउनलोड कराया। ऐप खोलते ही मोबाइल हैक हो गया। इस तरह ठगों ने वारदात को अंजाम दिया।
यह घटना मकरोनिया थाना क्षेत्र के गौर नगर निवासी राजेश कुमार के साथ हुई। उन्होंने बताया कि उनके तीन बैंक खातों से रकम निकालकर ठगों ने अन्य खातों में ट्रांसफर कर दी। उन्होंने इस मामले की शिकायत मकरोनिया थाने में की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

ट्रांजेक्शन ऐप डाउनलोड करने बोला, हैक कर लिया मोबाइल

दरअसल राजेश कुमार के मोबाइल पर खुद को बैंककर्मी बताने वाले ने ट्रांजेक्शन में सुविधा के लिए ऐप की जानकारी दी थी। फिर इस ऐप को डाउनलोड करने लिंक भेजा था। इस लिंक को ओपन करते ही उनका मोबाइल ठगों ने हैक कर लिया और खाते से रकम उड़ा ली।

बैंक ने पत्नी के फोन पर दी गड़बड़ी की चेतावनी

जैसे ही फोन हैक हुआ और खाते से पैसे ट्रांसफर हुए तो बैंक की मुख्य शाखा से पत्नी के नंबर पर फोन आया कि पति राजेश के खाते से छेड़छाड़ हो रही है। गलत ट्रांजेक्शन हो रहा है। आप तुरंत अपनी बैंक शाखा में संपर्क करें। जिसके बाद तत्काल बैंक गए। वहां चैक कराया तो खाते से राशि दूसरे खातों में भेजी गई थी।

आरटीजीएस, आईएमपीएस से ट्रांसफर किए, एफडी कराई

बैंक खाते की जानकारी लेने पर पता चला कि ठग ने अपने खाता नंबर पर 1 लाख 90 हजार, 1 लाख 55 हजार कुल राशि 3 लाख 45 हजार की एफडी कर ली है। वहीं दूसरे खाते से आईएमपीएस और आरटीजीएस के माध्यम 4.50 लाख, तीसरे खाता से 1 लाख 50 हजार कुल 11 लाख रुपए निकाल लिए।

Published on:
28 Nov 2025 05:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर