समाचार

गांधीनगर लोकसभा सीट : सभी व्यवस्था हों मतदान केन्द्रों पर, इन्होंने की चुनावी गतिविधियों की समीक्षा

गुजरात में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए 7 मई को मतदान हैं। चुनाव प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर मशक्कत कर रहा है। इसके लिए लगातार अधिकारियों की बैठकें हो रही हैं।

less than 1 minute read


गांधीनगर. गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट के सामान्य पर्यवेक्षक विनय कुमार की अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों के साथ चुनावी कामकाज को लेकर समीक्षा बैठक की गई। इसमें अहमदाबाद पूर्व के सामान्य पर्यवेक्षक अभिनव चन्द्रा, मेहसाणा के सामान्य पर्यवेक्षक आदित्य नेगी और पुलिस पर्यवेक्षक मनोज कुमार विशेष तौर पर मौजूद रहे।

जिला चुनाव अधिकारी मेहुल दवे ने गांधीनगर लोकसभा सीट पर चुनावी कामकाज की जानकारी दी। विधानसभा क्षेत्र अनुसार डिस्पेचिंग, रिसिविंग, स्ट्रांग रूम और मतगणना केन्द्र की विस्तृत जानकारी दी। महिला और पुरुष मतदाताओं की आंकड़ाकीय जानकारी, मतदान केन्द्र, ईवीएम, वीवीपैट मशीन, पोलिंग स्टाफ, पुलिस स्टाफ के साथ पुलिस स्टेशन की आंकड़ाकीय जानकारी दी गई। सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी।

गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक विनय कुमार ने कहा कि कई मतदाता अपना वाहन लेकर आते हैं तो पार्किंग सुविधा और मतदान कर मतदाता बाहर आए तो आने-जाने की सुविधा होनी चाहिए।

बैठक में गांधीनगर जिला विकास अधिकारी संजय मोदी, गांधीनगर जिला पुलिस अधीक्षक रवि तेजी वासमशेट्टी, अतिरिक्त जिला कलक्टर दिगंत ब्रह्मभट्ट, उप जिला चुनाव अधिकारी पार्थ कोटडिया समेत सभी नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

Published on:
22 Apr 2024 09:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर