
शिवपुरी. पत्थर व फर्शी के लिए प्रदेश व देशभर में विख्यात शिवपुरी जिले में अब ग्रेनाइट की खदानें भी संचालित होंगी और एक बड़े वर्ग को इसमें रोजगार मिलेगा। जिले के नरवर स्थित मगरौनी के पास ग्राम विची में 4 हेक्टेयर की एक खदान शुरू हुई है, जिसमें से ग्रेनाइट पत्थर निकल रहा है। इस खदान का 20 साल के लिए अनुबंध हुआ है। शिवपुरी जिले में यह पहली बार है जब यहां पर कोई खदान ग्रेनाइट की चालू हुई है। इस खदान को लेकर पिछले दो साल से तैयारी चल रही थी। इस तैयारी के दौरान ही माइङ्क्षनग विभाग ने लीज संचालक के साथ मिलकर इस खदान से निकले ग्रेनाइट को टेङ्क्षस्टग के लिए भेजा और फिर जाकर इस खदान को शुरू किया गया है। जनवरी माह में ही इस खदान को शुरू किया गया है।
इस खदान की लीज कराने के लिए लीज धारक ने शासन को 20 लाख रुपए 20 साल के अनुबंध के लिए दिए है तो वही माइङ्क्षनग विभाग को भी इस खदान से रॉयल्टी के रूप में मिलने वाली राशि से आय होगी। इस खदान से निकलने वाला ग्रेनाइट पत्थर कङ्क्षटग व पॉलिङ्क्षसग के लिए किशनगढ़ राजस्थान जाएगा और उसके बाद देश भर में इसकी सप्लाई की जाएगी। चूंकि अब शिवपुरी जिले में पत्थर की खदानों का काम पिछले कुछ वर्षो की तुलना में कम हो गया है तो इस ग्रेनाइट की खदान के बाद जिले में इस कीमती पत्थर की अन्य खदानों का भी स्कोप देखा जा रहा है।
माइङ्क्षनग विभाग कुछ लोगों के साथ मिलकर नरवर में भी विची के पास फूलपुर व पिछोर के ग्राम गरेठा सहित अन्य स्थानों पर भी ग्रेनाइट की खदानों के लिए टेङ्क्षस्टग का काम कर रहा है। खदान कारोबारी अजय ङ्क्षसह कुशवाह की माने तो जिले में ग्रेनाइट की खदानों का बहुत स्कोप है और इसके लिए अगर प्रशासन प्रयास करे तो शिवपुरी में बड़े स्तर पर ग्रेनाइट के पत्थर का बड़ा कारोबार हो सकता है और इसमें हजारों लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकेंगे।
चूंकि ग्रेनाइट पत्थर की कङ्क्षटग से लेकर पोलिश के लिए प्लांट में काफी खर्चा आता है तो अभी शुरूआत में इस पत्थर की कङ्क्षटग व पॉलिस का काम किशनगढ़ राजस्थान में कराया जा रहा है। बाद में शिवपुरी में ही यह प्लांट करीब दो करोड़ रुपए से लगाया जाएगा और उसके बाद ग्रेनाइट का पत्थर पूरी तरह से शिवपुरी में ही तैयार होगा जिससे शिवपुरी जिला ही नहीं बल्कि आसपास के सभी जिलो में यह ग्रेनाइट पत्थर बाहर से आने वाले पत्थर के मुकाबले कारोबारियों व आमजन को सस्ते दामों में उपलब्ध हो सकेगा। अभी यह माल बाहर से आता है तो उसमें भाड़ा लगने से दाम महंगे हो जाते है।
शिवपुरी के नरवर स्थित विची गांव में एक माह पहले ही ग्रेनाइट पत्थर की खदान शुरू की गई है। इससे शिवपुरी जिले को ग्रेनाइट के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी और पिछोर के ग्राम गरेठा सहित फूलपुर व अन्य स्थानों पर भी ग्रेनाइट पत्थर की टेङ्क्षस्टग को लेकर काम चल रहा है। आगे चलकर शिवपुरी में ग्रेनाइट के पत्थर को लेकर अच्छा स्कोप होगा।
आरएस उइके माइङ्क्षनग अधिकारी, शिवपुरी।
Updated on:
06 Feb 2026 12:27 am
Published on:
06 Feb 2026 12:23 am
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
