समाचार

गांधीनगर पुलिस बनेगी स्मार्ट पुलिस

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय ने गांधीनगर स्मार्ट पुलिस सिटी परियोजना प्रारंभ की है। इसके जरिए पुलिस तकनीक तौर पर सक्षम बनेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Apr 2025, 9:23 PM IST
MOU in RRU
गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिमल पटेल सम्मानित करते हुए।

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) ने गांधीनगर स्मार्ट पुलिस सिटी परियोजना का प्रारंभ किया गया है। इस परियोजना में आरआरयू पांच दिनों तक 100 पुलिस अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण देगा। प्रशिक्षण आधुनिक पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित होगा, जिसमें सायबर सुरक्षा, ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस, जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम, फॉरेंसिक साइंस, वित्तीय अपराधों की जांच, वीआईपी सुरक्षा और पुलिस थाना प्रबंधन शामिल है।

परियोजना देश में अपनी तरह की पहली पहल है। स्मार्ट पुलिसिंग का ढांचा सख्त और संवेदनशील, आधुनिक और मोबाइल, सतर्क और जवाबदेह, भरोसेमंद और प्रतिक्रियाशील है। तकनीकी रूप से दक्ष और प्रशिक्षित होने पर ज़ोर देता है। यह नई सोच लोगों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

आरआरयू में इस परियोजना के उद्घाटन समारोह में आरआरयू के कुलपति बिमल पटेल, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी सिद्धार्थ खत्री, आयुष जैन, आरआरयू के संकाय अध्यक्ष डॉ. जसबीर थड़ानी और कुलपति कार्यालय के अनुसंधान अधिकारी आदित्य पुरोहित, गांधीनगर के पुलिस अधीक्षक रवि तेजा वासमशेट्टी उपस्थित रहे।

Updated on:
10 Apr 2025, 9:23 PM IST
Published on: