लखीमपुर खेरी

स्कूल में प्रेमी के साथ प्रेमिका ने बनाए संबंध, पीछे से आए युवक ने नजारा देख लड़की के साथ किया ये काम

खीरी में शारीरिक पीड़ा से क्षुब्ध होकर एक युवती के आत्महत्या कर ली
2 min read
• •
Updated: 3 Jun 2019, 1:11 PM IST
girl
स्कूल में प्रेमी के साथ प्रेमिका ने बनाए संबंध, पीछे से आए युवक ने नजारा देख लड़की के साथ किया ये काम

लखीमपुर खीरी. योगी सरकार ने क्राइम की रोकथाम के लिए तमाम नियम कानून बनाए। लेकिन इसके बावजूद भारत में बालिकाओं, महिलाओं को लेकर क्राइम नहीं घट रहा। खीरी में शारीरिक पीड़ा से क्षुब्ध होकर एक युवती के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बेबी वर्मा नाम की युवती के साथ रेप किया गया, जिससे क्षुब्ध होकर लड़की ने आतम्हत्या कर ली।

प्रेमी से मिलने गई थी बेबी

एएसपी घनश्याम चैरसिया ने बताया कि 27 मई को खीरी थाना क्षेत्र के निजामपुर निकटी निवासिनी बेबी वर्मा (16) का शव पेड़ पर लटका था। इस मामले में पुलिस ने नितिन वर्मा व भोला उर्फ जयशंकर कश्यप को 2 जून को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि नितिन वर्मा 27 मई को अपने बहनोई रिंकू वर्मा के घर निजामपुर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में गया था। शाम करीब 7 बजे पर प्रेमिकाीबेबी वर्मा उससे मिलने गांव के बाहर पुलिया पर आ गई। यहां पर गांव का भोला 6-7 लड़कों के साथ मौजूद था। पहले बेबी वर्मा और नितिन वर्मा में कुछ हंसी मजाक हुआ और उसके बाद बेबी गांव में बने स्कूल के पीछे चली गई। बेबी के साथ नितिन भी आया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।

जबरन शारीरिक संबंध बनाने पर किया आत्महत्या

इस दौरान पीछे से भोला भी वहां पहुंच गया। भोला को देखते ही नितिन वर्मा वहां से भाग निकला। भोला ने बेबी को पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इससे क्षुब्ध होकर बेबी वर्मा ने घर न जाकर स्कूल से थोड़ी दूर स्थित एक बाग में लगे पेड़ की डाल पर दुपट्टे के सहारे फंदा बना कर आत्महत्या कर ली। पकड़े गए दोनों अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया।

Updated on:
3 Jun 2019, 1:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा

‘अमरमणि कांग्रेस में शामिल हुए तो जंतर-मंतर पर करूंगी अनशन’, मधुमिता की बहन निधि शुक्ला का बड़ा एलान