Gujarat Rain, nyari dam, Rajkot
राजकोट. शहर-जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार जारी बारिश के चलते कई डैम व जलाशय छलक गए हैं। रंगपर के पास न्यारी -2 डैम का जल स्तर छलकते ही मंगलवार दोपहर डैम के 14 में से छह दरवाजे पांच फिट तक खोल दिए गए। इस डैम का स्तर 20.67 फिट है। पानी के बढ़ते जल स्तर को ध्यान में रखते हुए दरवाजे खोले गए। दोपहर को 19,600 क्यूसेक पानी के प्रवाह के साथ 129 मिलियन घन फिट पानी छोड़ा गया। यह पानी आजी डैम-6 में जाएगा। उधर डैम के आसपास के निचले इलाकों को अलर्ट जारी किया गया है।
बांध के निचले हिस्से में स्थितगोविंदपर, खामटा, रामपर, तरघड़ी, वणपरी गांवों में रहने वाले लोगों को नदी किनारे नहीं आने जाने की बात कही गई है। अब बांध के ओवरफ्लो होने के कारण कई इलाके खाली करा दिए गए है।
लालपरी तालाब भी छलका
उधर मंगलवार को राजकोट शहर का लालपरी तालाब भी छलक गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण तालाब का जल स्तर अपने अधिकतम स्तर तक पहुंचा।