समाचार

रेलवे स्टेशन पर बासी समोसों पर भड़के डीआरएम

डीआरएम के तेवर देख ठेला छोड़ भागा अवैध वेंडर

2 min read
ग्वालियर। झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यात्रियों को दी जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता में गंभीर लापरवाही सामने आई।

कैटरिंग व्यवस्था पर अधिकारियों को लगाई फटकार, बोले—“आप लोग आखिर देखते क्या हैं?”

ग्वालियर। झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यात्रियों को दी जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता में गंभीर लापरवाही सामने आई।

डीआरएम की नजर स्टेशन परिसर में स्थित एक स्टॉल पर रखे समोसों पर पड़ी। पूछताछ में वेंडर ने स्वीकार किया कि समोसे रात में बनाए गए थे। यह सुनते ही डीआरएम नाराज हो गए और यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ करने पर वेंडर को कड़ी फटकार लगाई।

कैटरिंग इंस्पेक्टर और एसीएम पर भी भड़के डीआरएम

बासी खाद्य सामग्री मिलने पर डीआरएम ने मौके पर मौजूद कैटरिंग इंस्पेक्टर और एसीएम पर भी कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही स्टेशन पर अमानक और बासी खाद्य सामग्री बेची जा रही है।
डीआरएम ने सवाल किया—“आप लोग आखिर यहां देखते क्या हैं?”
उन्होंने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं देना रेलवे की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीआरएम के तेवर देख ठेला छोड़ भागा अवैध वेंडर

निरीक्षण के दौरान डीआरएम के सख्त रवैये को देखते हुए अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच स्टेशन परिसर में मौजूद एक अवैध वेंडर डीआरएम को देखकर ठेला छोड़कर भाग निकला। यह दृश्य देखकर डीआरएम और अधिक नाराज हो गए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्टेशन पर व्यवस्थाएं पूरी तरह बिगड़ चुकी हैं और अवैध वेंडिंग पर तत्काल सख्ती की जाए।

एस्कलेटर बंद मिलने पर एसएससी को फटकार

निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लगाया गया नया एस्कलेटर बंद मिला। इस पर डीआरएम ने संबंधित एसएससी को फटकार लगाते हुए कहा कि यात्रियों के लिए बनाई गई सुविधाएं ही बंद पड़ी हैं।
उन्होंने सवाल किया कि ऐसी स्थिति में यात्री एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक कैसे पहुंचेंगे।

सबलगढ़ स्टेशन पहुंचे रेल संरक्षा आयुक्त
नव निर्मित ब्रॉड गेज लाइन का दो दिवसीय निरीक्षण

सबलगढ़। सबलगढ़–बीरपुर खंड की 27.4 किलोमीटर लंबी नव निर्मित ब्रॉड गेज रेललाइन के निरीक्षण के लिए रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वोत्तर परिक्षेत्र) प्रणजीव सक्सेना दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे।

पहले दिन शुक्रवार को उन्होंने नव निर्मित सबलगढ़ स्टेशन का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर स्थापित पैनल, बैटरी कक्ष, रिले रूम सहित सभी आधुनिक उपकरणों की गहन जांच की।
उन्होंने ऑन-ड्यूटी स्टाफ से संवाद कर उनके तकनीकी ज्ञान, कार्यप्रणाली और संरक्षा मानकों की समझ को परखा। इसके बाद रेल संरक्षा आयुक्त ने मंडल एवं निर्माण संगठन के अधिकारियों के साथ सबलगढ़ से विजयपुर रोड हाल्ट स्टेशन के बीच नव निर्मित ब्रॉड गेज रेलखंड का मोटर ट्रॉली से निरीक्षण किया।

Updated on:
31 Jan 2026 06:26 pm
Published on:
31 Jan 2026 06:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर