-रक्तदान को बढ़ावा देने तिरूपति बालाजी, शिर्डी की तर्ज पर की प्रशासन ने पहल -कलेक्टर ने स्थाई ब्लड डोनेशन यूनिट लगाने के दिए निर्देश
रक्तदान को बढ़ावा देने जिला प्रशासन ने एक अहम पहल शुरू की है। ओंकारेश्वर में आने वाले श्रद्धालुओं को रक्तदान करने पर नि:शुल्क वीआइपी दर्शन कराए जाएंगे। इसके लिए यहां एक स्थाई ब्लड डोनेशन यूनिट भी मंदिर परिसर में स्थापित की जाएगी। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने इसके लिए श्रीजी मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन को इसके लिए एक माह में यूनिट तैयार करने के निर्देश जारी किए है।
लंबे समय से जय महाराणा रक्तदान समूह भारत खंडवा द्वारा भी इसकी मांग की जा रही थी। भारत में तिरूपति आंध्रप्रदेश, शिर्डी महाराष्ट्र के मंदिरों में वीआइपी दर्शन के लिए रक्तदान की पात्रता है। इसी आधार पर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भी रक्तदाताओं को वीआइपी दर्शन की मांग की जा रही थी।
कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने इसके लिए पहल करते हुए ये व्यवस्था आरंभ करने को कहा है। रक्तमित्र शैलू मंडलोई ने बताया कि रक्तदान में मिले रक्त से गरीब और असहाय मरीजों की मदद की जा सकती है। थैलेसिमिया जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों का जीवन बबचया जा सकता है। कलेक्टर की पहल के बाद रक्तदान के प्रति जागरुकता भी बढ़ेगी और नए रक्तदाता भी जुड़ेंगे।