समाचार

#Ratlam जन्मदिन की पार्टी में युवती को ​खिलाया ड्रग्स, फिर मुन्ना ने हिंदू लड़की से की अश्लील हरकत

रतलाम. औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना क्षेत्र में लव जिहाद की कोशिश करते हुए एक युवती को सफेद पावडर खिलाकर बेहोश करने की कोशिश करके उसके साथ अश्लील हरकत का मामला प्रकाश में आया है। घटनाक्रम करीब डेढ़ माह पुरानी है और युवती ने अब पुलिस को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी ने […]

2 min read
Feb 20, 2026
3 साल की मासूम का बलात्कार (Social Media)

रतलाम. औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना क्षेत्र में लव जिहाद की कोशिश करते हुए एक युवती को सफेद पावडर खिलाकर बेहोश करने की कोशिश करके उसके साथ अश्लील हरकत का मामला प्रकाश में आया है।

घटनाक्रम करीब डेढ़ माह पुरानी है और युवती ने अब पुलिस को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी ने युवती के फोटो भी खींचे और वायरल करने की धमकी भी दी। आरोपी कई अन्य लड़कियों के साथ भी इस तरह की हरकतें कर चुका है। युवती के अनुसार घटना के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

पुलिस के अनुसार घटनाक्रम पिछले साल 30 नवंबर का है। युवती ने बताया कि इस दिन वह अपनी सहेली के यहां जन्मदिन मनाने अन्य सहेलियों के साथ गई थी। यहां पर मुन्ना लाला नामक युवक भी आया था। उसने वहीं पर एक सफेद पावडर की पुडिय़ा दी और कहा कि खा लो अच्छा लगेगा। नहीं लगे तो थूंक देना। उसने ज्यादा जोर दिया तो पुडिय़ा का सफेद पावडर खा लिया। कुछ ही देर मे चक्कर आने लगे और सफेद पावडर थूंकने बाहर गई। पीछे से मुन्ना लाला भी आया और उसने बुरी नीयत से हाथ पकडक़र खींचा और फिर अश्लील हरकत करते हुए अपने मोबाइल फोन से फोटो खींच लिए। उसे मना करते हुए दूर झटकते हुए कहा कि पास नहीं आना तो उसने मोबाइल में खींचा फोटो दिखाते हुए कहा कि मेरे साथ चल वरना इस फोटो को वायरल कर दूंगा। उसे पुलिस केस करने की बात कही तो उसने जान से मारने के लिए धमकाया। डर के मारे इतने दिन तक मैंने किसी को यह नहीं बताया किंतु बाद में पता चला कि मुन्ना कई अन्य लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है। इस पर केस पंजीबद्ध कराने के लिए अपने नाना और नानी के साथ थाने पहुंची।

रेहान बाल भी कर चुका ऐसा

हाल ही में औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र की एक हिंदू नाबालिग को स्टेशन रोड थाना क्षेत्र निवासी रेहान बाल नामक मुस्लिम युवक भगाकर ले गया था। पुलिस उसे अजमेर से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपहरण के बाद पाक्सो और बलात्कार की धाराओं में केस दर्ज कर चुकी है। उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

आरोपी पर कठोर धाराएं लगाई

आरोपी मुन्ना लाला पर कठोर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सत्येंद्र घनघोरिया, सीएसपी, रतलाम

Updated on:
20 Feb 2026 11:01 pm
Published on:
20 Feb 2026 10:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर