समाचार

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी; अब सफर होगा और भी ज्यादा आसान…केंद्र सरकार ने 871 करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर दिखाई हरी झंडी

Indian Railways: रेलवे को बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट होने वाला है, इस बात की पुष्टि खुद केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की है। उन्होंने बताया कि देश में आधुनिक, तेज और उच्च क्षमता वाला रेलवे नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जिससे यात्रियों और उद्योग दोनों को फायदा होगा।

less than 1 minute read
Feb 27, 2026
इंडियन रेलवे (इमेज सोर्स: भारतीय रेलवे एक्स स्क्रीनशॉट)

नई दिल्ली: भारतीय रेल ने देशभर में रेलवे नेटवर्क को आधुनिक बनाने के लिए 871 करोड़ की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें राजस्थान को विशेष फोकस दिया गया है, जहां श्रीगंगानगर और लालगढ़ में करीब 313.94 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक कोच रखरखाव (मेंटेनेंस) सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

इन परियोजनाओं से वंदे भारत और एलएचबी जैसी आधुनिक ट्रेनों के संचालन और रखरखाव को बड़ी मजबूती मिलेगी। केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मंजूरी को रेलवे को बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट बताया है। इस तरह के निवेश से देश में आधुनिक, तेज और उच्च क्षमता वाला रेलवे नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जिससे यात्रियों और उद्योग दोनों को फायदा होगा।

ये भी पढ़ें

दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर ताबड़तोड़ फायरिंग, लीगल टीम के एक सदस्य की हालत गंभीर, सामने आया वीडियो

श्रीगंगानगर : 174 करोड़ से नई मेंटेनेंस सुविधा-

राजस्थान के श्रीगंगानगर स्टेशन पर 174.26 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक कोच रखरखाव सुविधा विकसित की जाएगी। इस परियोजना के तहत वॉशिंग लाइन, पिट लाइन, स्टेबलिंग लाइन, इंजन एस्केप लाइन और आधुनिक मशीनरी लगाई जाएगी। प्रतिदिन छह अतिरिक्त रेक का रखरखाव किया जा सकेगा।

लालगढ़ (बीकानेर): 139 करोड़ से डिपो का विस्तार

बीकानेर क्षेत्र में वंदे भारत और एलएचबी ट्रेनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लालगढ़ में 139.68 करोड़ की लागत से कोचिंग डिपो का विस्तार किया जाएगा। इस परियोजना में नई वॉशिंग लाइन, कवर्ड शेड, सर्विस बिल्डिंग और ऑटोमैटिक कोच वॉशिंग प्लांट लगाए जाएंगे।

केरल व पश्चिम बंगाल के लिए भी मंजूरी-

इसके अलावा केरल में 21.10 किलोमीटर लंबे तुरावुरमरारीकुलम खंड को 450.59 करोड़ की लागत से डबल लाइन करने की मंज़ूरी दी है। वहीं पश्चिम बंगाल के आसनसोल इलाके में परिचालन समस्याओं को दूर करने के लिए 107.10 करोड़ रुपए की लागत से 4.75 किमी लंबी कालीपहाड़ी बाईपास लाइन बनाने की भी मंज़ूरी दी है।

ये भी पढ़ें

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान कर दिया बड़ा हमला, कई ठिकाने तबाह, तीन पोस्ट पर कब्जा, सामने आया वीडियो
Also Read
View All