26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान कर दिया बड़ा हमला, कई ठिकाने तबाह, तीन पोस्ट पर कब्जा, सामने आया वीडियो

Afghanistan-Pakistan Clash: अफगानिस्तान की सेना ने पाकिस्तान के कई ठिकाने तबाह कर दिए हैं, इसका खौफनाक वीडियो भी सामने आ गया है। अफगान सेना का कहना है कि… नीचे पढ़ें पूरी अपडेट।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Feb 26, 2026

pakistan-AFGAN

एयरस्ट्राइक के जवाब में अफगानिस्तान की सेना ने पाकिस्तान पर किया पलटवार, सामने आया वीडियो (इमेज सोर्स: अफगान आर्मी एक्स पोस्ट)

Afghanistan Attack Pakistan Border: अफगानिस्तान (Afghanistan) ने कहा है कि उसने पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ सीमावर्ती इलाकों में हमले शुरू कर दिए हैं। यह कार्रवाई पिछले हफ्ते पाकिस्तान द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक के जवाब में की गई है।

अफगानिस्तान की एक पूर्व मिलिट्री कोर के मीडिया को बताया कि गुरुवार देर रात नंगरहार और पक्तिया (Paktia Province) में भारी झड़पें शुरू हुईं। यह झड़पें पाकिस्तानी सेना की हालिया एयरस्ट्राइक के जवाब में हुईं।

अफगान सेना ने किया ट्वीट

अफगानिस्तान आर्मी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने पाक पर धावा बोल दिया है। उन्होंने पोस्ट में आर्मी ने लिखा- “हम पाकिस्तान पर हमला करने जा रहे हैं। अफगानिस्तान के लिए प्रार्थना करें।”

वहीं सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अफगान सेना ने तीन पाकिस्तानी बॉर्डर पोस्ट पर कब्जा कर लिया है। वीडियो में देखिए मिलिट्री का सामान बॉर्डर इलाकों में ले जाते हुए।”

एक और में दावा किया जा रहा है कि झड़पें तेज हो गई हैं और अफगान सेना अब हमला कर रही है। यह बढ़ोतरी पाकिस्तानी सेना की नांगरहार प्रांत में आम लोगों पर बमबारी के बदले में हुई है। यह खुद के बचाव और सही जवाबी कार्रवाई है।

तालिबान सरकार के प्रवक्ता का बयान आया सामने

तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने X पर पोस्ट करके लिखा कि पाकिस्तान की मिलिट्री द्वारा बार-बार किए गए “उकसावे और सीमा उल्लंघन” के चलते डूरंड लाइन पर स्थित पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमला करने का ऑपरेशन शुरू किया गया है। ‘डूरंड लाइन’ दोनों देशों के बीच 2,611 किलोमीटर लंबी सीमा है, लेकिन अफगानिस्तान इसे आधिकारिक रूप से मान्यता नहीं दी है।

वहीं पाकिस्तान की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। रविवार को पाकिस्तान की सेना ने सीमा के दूसरी ओर हमले किए थे और दावा किया था कि इनमें कम से कम 70 लड़ाके मारे गए हैं। लेकिन अफगानिस्तान ने इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि इन हमलों में आम नागरिक मारे गए हैं, जिनमें औरतें और बच्चे भी शामिल हैं।

संबंधित खबरें