26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल दहला देने वाली घटना: मां ने नहीं दिया खाना तो नाराज बेटे ने लोहे के पाइप से पीट-पीटकर मार डाला

Sambalpur: नाराज बेटे ने अपनी मां को लोहे के पाइप से पीट-पीटकर मार डाला। आखिर क्या थी वजह, आइए जानते हैं पूरा मामला?

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Feb 26, 2026

Sambalpur murder mother killed,

नाराज बेटे ने गुस्से में आकर अपनी ही मां को लोहे के पाइप से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। क्राइम सीन का प्रतीकात्मक फोटो (इमेज सोर्स: AI जनरेटेड चैट GPT)

ओडिशा: ओडिशा के संबलपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली बात पर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। खाना न मिलने से नाराज बेटे ने गुस्से में आकर अपनी ही मां को लोहे के पाइप से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। यह दर्दनाक घटना जुजुमुरा थाना क्षेत्र के रेंगलकानी गांव में हुई, जहां 55 वर्षीय जननी भोई ने अपनी जान गंवा दी, जबकि आरोपी बेटे पूर्णचंद्र भोई (उम्र 32 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घर में अकेली थी मां

पुलिस और स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के समय मां जननी भोई घर पर अकेली थीं। उनका बेटा पूर्णचंद्र भोई घर आया और खाने के लिए कहा। लेकिन किसी वजह (दिक्कत) से उन्होंने खाना देने से मना कर दिया। बस इसी बात पर वह गुस्से में आगबबूला हो गया। गुस्से में उसने घर में रखा लोहे का पाइप उठाया और अपनी मां पर लगातार वार कर दिए। हमले में जननी भोई के सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। चोटें इतनी ज्यादा थीं कि उनकी वहीं मौके पर मौत हो गई।

घर से भागने की कोशिश में था बेटा

जुर्म करने के बाद पूर्णचंद्र घर से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गांववालों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। लोगों ने उसे पकड़कर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घर से जननी भोई का शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए वीएसएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल (VSS Medical College and Hospital) भेज दिया गया है, ताकि मौत का कारण और चोटों की सही जानकारी मिल सके।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पूर्णचंद्र पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। परिवार के लोगों ने बताया कि वह अक्सर छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा कर लेता था और घर में झगड़े करता रहता था। हालांकि, इतनी भयानक हरकत करेगा, यह किसी ने सोचा भी नहीं था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है।