26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के प्रमुख ने छोड़ा पद, एपस्टीन से संबंधों की जांच के बीच दिया इस्तीफा

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के प्रेसिडेंट और सीईओ बॉर्गे ब्रेंडे ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। यह फैसला जेफरी एपस्टीन के साथ उनके संबंधों की स्वतंत्र जांच शुरू होने के कुछ हफ्तों बाद आया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Feb 26, 2026

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के प्रेसिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव बोर्गे ब्रेंडे। (फोटो- ANI)

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के प्रेसिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव बोर्गे ब्रेंडे ने अपना पद छोड़ दिया है। उन्होंने गुरुवार को अपने इस्तीफे की घोषणा की।

यह घोषणा ऑर्गनाइजेशन द्वारा दोषी सेक्स अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ उनके संबंधों की जांच शुरू होने के कुछ हफ्तों बाद की गई है।

2017 में संभाला था पद

ब्रेंडे ने साल 2017 में जिनेवा बेस्ड इस फोरम में सबसे टॉप पद संभाला था। हाल ही में अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने यह खुलासा किया था कि ब्रेंडे एपस्टीन के साथ तीन बिजनेस डिनर में शामिल हुए थे। उनसे ईमेल और टेक्स्ट मैसेज के जरिए बातचीत की थी।

ब्रेंडे ने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा- बहुत सोच-विचार के बाद मैंने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के प्रेसिडेंट और सीईओ का पद छोड़ने का फैसला किया है। यहां मेरा साढ़े आठ साल का समय बहुत फायदेमंद रहा है।

क्या बोले ब्रेंडे?

ब्रेंडे ने आगे कहा- मैं अपने साथियों, पार्टनर्स और वोटर्स का शुक्रगुजार हूं। मेरा मानना ​​है कि फोरम के लिए यह बिना किसी रुकावट के अपना जरूरी काम जारी रखने का सही समय है।

बता दें कि ब्रेंडे पहले नॉर्वे के फॉरेन मिनिस्टर भी रह चुके हैं। हालांकि, इस्तीफे की घोषणा करते हुए उन्होंने अपनी बातों में एपस्टीन का जिक्र नहीं किया।

अब कौन संभालेगा पद?

इस बीच, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में को-चेयर ने घोषणा की कि एलोइस ज्वींगी तत्काल प्रभाव से अंतरिम प्रेसिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव का पद संभालेंगे।

WEF बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज लीडरशिप ट्रांजिशन की निगरानी करेगा और परमानेंट उत्तराधिकारी की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम का हेडक्वार्टर जिनेवा में है। यह हर साल दावोस समिट के आयोजन के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। इसमें दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष, कॉर्पोरेट लीडर और सिविल सोसाइटी के लोग एक साथ आते हैं।

विवादों में घिरे कौन-कौन लोगों ने अब तक दिया इस्तीफा

बता दें कि जेफ्री एपस्टीन के साथ संबंधों को लेकर विवादों में घिरे कई लोगों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में स्लोवाकिया के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर मिरोस्लाव लाज्चाक ने अपना पद छोड़ा था। इसके अलावा, नोबल विजेता और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के को-डायरेक्टर रिचर्ड एक्सेल ने भी अपना पद छोड़ दिया है।