
लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर हमला; वकील की कार पर ताबड़तोड़ चलाई गोलियां (इमेज सोर्स: आईएएनएस और ANI)
Lawrence Bishnoi Lawyer Firing Incident: दिल्ली में मंगलवार देर रात कश्मीरी गेट (Kashmiri Gate) से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की लीगल टीम से जुड़े लोगों पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। कार में बैठे पांच लोगों पर अचानक हुए इस हमले ने इलाके में हड़कंप मचा दिया।
ताजा जानकारी के मुताबिक, फायरिंग में लीगल टीम एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, वह खुद को बिश्नोई की लीगल टीम का सदस्य बता रहा है। चश्मदीदों की मानें तो वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस पूरे मामले की जांच तेज कर दी है।
दिल्ली पुलिस के डीसीपी नॉर्थ राजा बंथिया ने बताया कि कश्मीरी गेट (Kashmiri Gate) इलाके में रात करीब 10:10 बजे एक कार पर फायरिंग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि कार पर चार-पांच राउंड गोलियां चलाई गई थीं। एक व्यक्ति घायल था, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के मुताबिक, हमले की जांच तुरंत शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और तकनीकी सबूतों की मदद से हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। अधिकारी बताते हैं कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि घायल व्यक्ति खुद को Lawrence Bishnoi की लीगल टीम का सदस्य बता रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। कार में मौजूद अन्य चार लोग सुरक्षित हैं। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। फॉरेंसिक टीम इन्हें जांचकर इस्तेमाल हुए हथियार का पता लगाने की कोशिश कर रही है। आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश भी जारी है।
Published on:
25 Feb 2026 01:18 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
2 साल पहले 2 TMC नेता ममता बनर्जी का साथ छोड़कर भाजपा में आए, अब बनाए गए मंत्री, जानें कौन हैं दोनों?

