समाचार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं को सशक्त बनाने कुश्ती-कराटे का प्रशिक्षण

मल्हार पार्क में शक्ति का नाम ही नारी कार्यक्रम आयोजित सिंगरौली. ऊर्जाधानी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वतंत्र समाज सेवा समिति ने ÓÓशक्ति का नाम ही नारीÓÓ कार्यक्रम का आयोजन बैढऩ के मल्हार पार्क में किया। इसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना था। समाज में उनकी भूमिका को पहचान दिलाना था। […]

2 min read
मल्हार पार्क में शक्ति का नाम ही नारी कार्यक्रम आयोजित

मल्हार पार्क में शक्ति का नाम ही नारी कार्यक्रम आयोजित

सिंगरौली. ऊर्जाधानी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वतंत्र समाज सेवा समिति ने ÓÓशक्ति का नाम ही नारीÓÓ कार्यक्रम का आयोजन बैढऩ के मल्हार पार्क में किया। इसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना था। समाज में उनकी भूमिका को पहचान दिलाना था। उद्घाटन समिति की प्रमुख मनोरमा शाहवाल ने किया। उन्होंने महिलाओं के उत्थान और आत्मनिर्भरता पर अपने विचार रखे। कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं, और जब वे सशक्त होती हैं, तो समाज प्रगति करता है।
प्रशिक्षण से महिलाओं का बढ़ेगा आत्मविश्वास
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। आत्मरक्षा कौशल पर भी विशेष ध्यान दिया गया। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने कुश्ती, कराटे और अन्य मार्शल आर्ट तकनीकों का प्रदर्शन किया। यह प्रशिक्षण खासकर युवा लड़कियों और महिलाओं को आत्मरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए था। मानसिक फिटनेस के लिए माइंड गेम्स, योग, ध्यान और अन्य गतिविधियां भी आयोजित की गईं, ताकि महिलाओं को मानसिक रूप से भी मजबूत किया जा सके।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम
महिलाओं ने न केवल अपनी उपलब्धियों को साझा किया, बल्कि अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने और अपने हुनर को समाज में प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि महिलाओं की शक्ति असीमित है और उन्हें सही अवसर मिलने पर वे किसी भी क्षेत्र में सफलता पा सकती हैं। किड्जी स्कूल, रघुवीर इंस्टिट््यूट और श्रीराम माइक्रोफाइनेंस को सम्मानित किया गया। विधायक रामनिवास शाह, महापौर रानी अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, पूर्व महापौर रेनू शाह, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, आशा अरुण यादवए,बाल कल्याण समिति सदस्य विजयलक्ष्मी शुक्ला, रेहाना सिद्दीकी, समा भारती, शालिनी श्रीवास्तव, अनीता पाठक, सीमा जायसवाल, रिचा ङ्क्षसह, सुशीला ङ्क्षसह, अशोक कुमारी शाह, किरण सोनी, सरोज शाह, अनीता गुप्ता, विजयलक्ष्मी शाह, खुशबू शाह मौजूद रहीं।
कला और हुनर को मिला नया मंच
स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अपने बनाए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। इन उत्पादों में मधुबनी आर्ट से बनी साडिय़ां, ब्लाउज, दुपट्टे, साल और सिल्की आर्ट से तैयार सीनरी और फोटो फ्रेम शामिल थे। प्रदर्शनी को देखने के लिए कई व्यापारी और स्टोर कीपर पहुंचे, जिन्होंने इन उत्पादों की सराहना की और अपने स्टोर्स में इन्हें रखने का आश्वासन दिया। इससे महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की पहुंच बढ़ेगी और उनके व्यवसाय को नई ऊंचाई मिलेगी।

Published on:
10 Mar 2025 07:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर