दो दिनों में 11 हजार 781 घन मीटर मिट्टी की हुई खुदाई
जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले के सभी 234 ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य 5 जून से प्रारंभ हो चुके हैं। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि 7 घाट सुधार के कार्य, 34 कुओं के जीर्णोद्धार के कार्य, 10 बावडी निर्माण, 237 तालाबों का जीर्णोद्धार, 13 स्टाप डेमों के जीर्णोद्धार के कार्य शुरू किए गए हंै।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 2403 कार्य शुरू किए गए हंै जिसमें 16 कंटूर ट्रेंच, 2 स्टाप डेम में कड़ी शटर लगाने, 640 कपिलधारा, 4 कूप जगत मरम्मत, 342 खेत तालाब, 20 गली प्लग, 3 गेबियन स्टक्चर, 7 घाट निर्माण, 383 चेक डेम, 1 टांका निर्माण, 504 तालाब, 33 नदी पुनर्जीवन, 5 नदी सफाई, 306 परकुलेशन टैंक , 1 पेयजल व्यवस्था, 1 बोरी बंधान, 26 रपटा, 6 वाटर हार्वेस्टिग टैंक, 77 स्टाप डेम, 5 स्टाप डेम मरम्मत तथा 21 स्टोरेज बियर शामिल हैं। सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ 5 जून को विधायक मानपुर विधानसभा क्षेत्र मीना सिंह तथा विधायक बांधवगढ विधानसभा क्षेत्र शिवनारायण सिंह की उपस्थिति में जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ तथा आम जन की सहभागिता से किया गया है। प्रथम दो दिनों में तालाब जीर्णोद्धार कार्य में 11 हजार 781 घन मीटर मिट्टी की खुदाई की गई है जिसकी अनुमानित लागत 21 लाख 58 हजार रूपऐ है।
रघ्घुराम तालाब में किया श्रमदान
जल ही जीवन है, जल का संरक्षण, संवर्धन तथा प्रबंधन हम सबका दायित्व है। हमें हमारे पुरखों ने जो धरोहर उपहार में दी है, हम सबको भी अपनी अगली पीढ़ी को सौंपना हमारा दायित्व है। उमरिया जिले में जन प्रतिनिधि, समाज, आम नागरिक तथा शासकीय सेवक मिलकर कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन की अगुवाई में अच्छा कार्य कर रहे हैं। यह विचार आयुक्त शहडोल संभाग बीएस जामोद ने जिला मुख्यालय उमरिया में रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय परिसर में रघ्घुराम तालाब में आयोजित श्रमदान के अवसर पर व्यक्त किया। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान का संचालन नगरीय निकायो एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान से स्वयं जन सामान्य जुडकऱ श्रमदान के कार्य मे आगे आ रहे हैं। यह अभियान अब जन आंदोलन बन गया है। इस अवसर पर एडीजीपी शहडोल जोन डी सी सागर, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह , अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम, सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विकास अखिलेष पांडे, एसडीएम बांधवगढ रीता डेहरिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष अमृत लाल यादव, जनप्रतिनिधि दिलीप पांडे, धनुषधारी सिंह, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण अमित तिवारी, रघ्घुराम तालाब के नोडल अधिकारी एवं उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डा के के पांडे, जिला समन्वयक एन आर एल एम रविन्द्र शुक्ला, सुशील मिश्रा, प्राचार्य रणविजय प्रताप सिंह सीबी सोधिया, पैगाम फाउंडेशन की टीम, जन अभियान परिषद की टीम मौजूद रही।
बरतिया तालाब उमरिया में की सफाई
जिले के नगरीय क्षेत्रों में जल गंगा संवर्धन अभियान ने जोर पकड लिया है। उमरिया जिले के नगर पालिका परिषद उमरिया, पाली, मानपुर, नौरोजाबाद तथा चंदिया में एक साथ जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य जन सहयोग से श्रमदान एवं जिला प्रशासन तथा नगरीय प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान मे शुरू हो चुके है। जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरूआत कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने जिला मुख्यालय उमरिया के बरतिया तालाब से की। प्रथम दिन तालाब की साफ सफाई एवं गाद हटाने का कार्य किया गया। श्रमदान में अरूण त्रिपाठी, के जी पाण्डेय, संजय विश्वकर्मा, संजय तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी किशन सिंह, डीपीसी सुशील मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक नारायण दुबे, उपयंत्री देव गुप्ता आदि ने भाग लिया।