Jeetu Patwari tweeted for new beneficiaries in Ladli Behna Yojana लाड़ली बहना योजना में लाभार्थियों की संख्या में 2 लाख महिलाओं की कमी हो चुकी है। अब कांग्रेस ने योजना के संबंध में इस अहम मुद्दे को उठाते हुए नए लाभार्थियों को जोड़ने की बात कही है।
Jeetu Patwari tweeted for new beneficiaries in Ladli Behna Yojana - एमपी की लाड़ली बहना योजना लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान की इस योजना ने बीजेपी को जहां विधानसभा चुनावों में दोबारा सत्ता दिलाई वहीं लोकसभा चुनावों में भी प्रदेश की सभी सीटों पर पार्टी की जीत में इसका अहम योगदान रहा। हालांकि हकीकत यह भी है कि लाड़ली बहना योजना में लाभार्थियों की संख्या में 2 लाख महिलाओं की कमी हो चुकी है। अब कांग्रेस ने योजना के संबंध में इस अहम मुद्दे को उठाते हुए नए लाभार्थियों को जोड़ने की बात कही है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने लाड़ली बहना योजना में और लाभार्थियों को जोड़ने के संबंध में बाकायदा ट्वीट किया है। अपने एक्स हेंडल पर उन्होंने लिखा कि नियमों का हवाला देकर लाड़ली बहना योजना के लाभ से 2 लाख महिलाओं को वंचित कर दिया गया। अब इस योजना का नई लाभार्थियों को लाभ दिया जाना चाहिए।
बता दें कि शुरु में 1 करोड़ 32 लाख महिलाओं को योजना का लाभ दिया जा रहा था लेकिन बाद में इनकी संख्या घट गई। लाड़ली बहना योजना में लाभार्थियों की सूची से करीब 2 लाख महिलाएं कम हो गईं। वर्तमान में योजना में 1 करोड़ 29 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रहीं हैं।
कांग्रेस आरोप लगाते रहती है कि योजना को बंद किया जा सकता है। इधर राज्य सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि लाड़ली बहना योजना चालू रहेगी।
@DrMohanYadav51जी, मुझे विश्वास है आप त्वरित और निर्णायक पहल करेंगे! नई बहनों के सपनों को भी पूरा करेंगे! बहनों के इस परिवार को ₹3000 प्रतिमाह की राशि भी तत्काल देंगे!