समाचार

ग्वालियर :जेएएच में 80 करोड़ की मशीनें बंद, कैंसर जांच के लिए भटक रहे मरीज, बिरला नगर-डीडी नगर में एक्स-रे मशीनें भी शो-पीस

अंचल के सबसे बड़े जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) समूह और स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों रुपए की लागत से खरीदी गई मशीनें मरीजों के काम नहीं आ पा रही हैं। जेएएच में करीब 80 करोड़ रुपए की आधुनिक मशीनें पांच महीने से अधिक समय से इंस्टॉल होने के बावजूद शुरू नहीं हो सकी हैं। इनमें कैंसर के इलाज की विशेष मशीनें भी शामिल हैं। यही हाल स्वास्थ्य विभाग के सिविल अस्पताल बिरला नगर और डीडी नगर स्वास्थ्य केंद्र का है।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 5:45 PM IST
cancer screenings
cancer screenings

ग्वालियर. अंचल के सबसे बड़े जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) समूह और स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों रुपए की लागत से खरीदी गई मशीनें मरीजों के काम नहीं आ पा रही हैं। जेएएच में करीब 80 करोड़ रुपए की आधुनिक मशीनें पांच महीने से अधिक समय से इंस्टॉल होने के बावजूद शुरू नहीं हो सकी हैं। इनमें कैंसर के इलाज की विशेष मशीनें भी शामिल हैं। यही हाल स्वास्थ्य विभाग के सिविल अस्पताल बिरला नगर और डीडी नगर स्वास्थ्य केंद्र का है। यहां नई एक्स-रे मशीनें पहुंचने के करीब छह महीने बाद भी जांच शुरू नहीं हो सकी हैं। सरकारी अस्पतालों में मशीनें उपलब्ध होने के बावजूद जांच नहीं होने से गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को निजी सेंटरों पर हजारों रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। गंभीर मरीजों को इलाज और जांच के लिए दिल्ली, जयपुर और भोपाल तक जाना पड़ रहा है। मशीनों के संचालन में देरी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।

ऐसे समझें जेएएच की मशीनों की उपयोगिता

  1. डुअल-एनर्जी लीनियर एक्सीलरेटर और सीटी सिम्युलेटर मशीनलागत: 46.78 करोड़उपयोग: यह मशीन कैंसर के इलाज में उपयोगी है। लीनियर एक्सीलरेटर उच्च ऊर्जा की एक्स-रे या इलेक्ट्रॉन किरणों से कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करता है। सीटी सिम्युलेटर ट््यूमर की त्रिआयामी (3डी) तस्वीरें बनाकर रेडियोथेरेपी की सटीक योजना तैयार करने में मदद करता है। टर्शियरी केयर कैंसर चिकित्सालय के लिए यह महत्वपूर्ण मशीन है।
  2. मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेङ्क्षजग (एमआरआई) मशीनलागत: 17.2 करोड़उपयोग: वर्तमान में जेएएच समूह में एक ही एमआरआई मशीन है। मरीजों की संख्या अधिक होने से जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। नई मशीन शुरू होने से जांच की क्षमता बढ़ेगी और मरीजों को राहत मिलेगी।
  3. कंप्यूटेड टोमोग्राफी (सीटी) मशीनलागत: 9.75 करोड़
  • उपयोग: वर्तमान में एक ही सीटी मशीन होने से मरीजों को जांच के लिए इंतजार करना पड़ता है। नई मशीन शुरू होने से जांच प्रक्रिया तेज होगी और मरीजों को राहत मिलेगी।
  1. एचडीआर ब्रेकीथेरेपी मशीनलागत: 6.83 करोड़उपयोग: यह आंतरिक रेडिएशन थेरेपी की तकनीक है, जिसमें विकिरण स्रोत को ट््यूमर के अंदर या उसके पास रखा जाता है। इससे आसपास के स्वस्थ ऊतकों को कम नुकसान पहुंचता है। इसका उपयोग गर्भाशय ग्रीवा, प्रोस्टेट, स्तन और त्वचा के कैंसर के इलाज में किया जाता है।

इंस्टॉल हुई मशीन, जांच नहीं
स्वास्थ्य विभाग के अधीन बिरला नगर सिविल अस्पताल और डीडी नगर स्वास्थ्य केंद्र में करीब छह महीने पहले एक्स-रे मशीनें पहुंची थीं, लेकिन अब तक मरीजों की जांच शुरू नहीं हो सकी है। बिरला नगर में मशीन इंस्टॉल हो चुकी है, जबकि डीडी नगर में मशीन का अब तक पता नहीं है। इसके चलते मरीजों को दूसरे सरकारी अस्पतालों या निजी सेंटरों पर पैसे खर्च कर एक्स-रे कराना पड़ रहा है।

जल्द शुरू होगी
हजार बिस्तर अस्पताल में एमआरआई मशीन इसी महीने शुरू हो जाएगी। वहीं, कैंसर के इलाज से जुड़ी मशीनों से दो महीने में मरीजों की जांच शुरू होने लगेगी।
डॉ. मनीष चतुर्वेदी, प्रवक्ता, जीआरएमसी

Updated on:
18 Nov 2026, 5:45 PM IST
Published on: