समाचार

Gujarat: रविवार को एक और चुनाव, भाजपा व कांग्रेस में रस्साकशी

गुजरात (Gujarat) में Local body elections स्थानीय निकायों (मनपा, नपा, जिला, तहसील पंचायत) के लिए रविवार 16 फरवरी को मतदान होगा। सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक मतदान किया जा सकेगा। मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 18 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। निकाय चुनावों में 1962 सीटों […]

3 min read
1962 सीटों पर 5084 प्रत्याशी, 213 सीट हो चुकी हैं निर्विरोध, नगरपालिका, महानगरपालिका, जिला व तहसील पंचायत के लिए होगा मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गुजरात (Gujarat) में Local body elections स्थानीय निकायों (मनपा, नपा, जिला, तहसील पंचायत) के लिए रविवार 16 फरवरी को मतदान होगा। सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक मतदान किया जा सकेगा। मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 18 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। निकाय चुनावों में 1962 सीटों पर मतदान होगा, जिसमें 5084 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 213 सीटें निर्विरोध घोषित हो चुकी हैं। 36.71 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 66 नपा, 3 तहसील पंचायत, जूनागढ़ मनपा के लिए मतदान होगा।

गुजरात राज्य चुनाव आयोग के तहत महानगरपालिका, नगरपालिका, तहसील व जिला पंचायत में 2175 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए कुल 27 जनवरी से एक फरवरी तक 7036 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे थे। इनमें से 1261 नामांकन पत्र अमान्य ठहराए गए। 5775 उम्मीदवारों का नामांकन मान्य रखा गया। 478 उम्मीदवारों ने नामांकन-पत्र वापस ले लिए। ऐसे में 213 सीट निर्विरोध घोषित की गईं। अब शेष रहीं 1962 सीटों पर चुनाव होगा। इसमें 5084 प्रत्याशी मैदान में हैं।

जूनागढ़ महानगरपालिका की कुल 60 सीटों में से 8 सीट निर्विरोध रही। शेष 52 सीटों के लिए 157 उम्मीदवार मैदान में हैं।66 नगरपालिकाओं की 1677 सीटों पर मतदान होगा, इसमें 4374 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 1844 सीटों में से 167 सीटें निर्विरोध हो चुकी हैं।

अहमदाबाद, सूरत, भावनगर मनपा में उप चुनाव

अहमदाबाद, भावनगर व सूरत महानगरपालिका की एक-एक सीट के लिए भी रविवार को उपचुनाव होगा। इनमें अहमदाबाद के वार्ड नं. 7 (घाटलोडिया), भावनगर के वार्ड नं. 3 और सूरत के वार्ड नं. 18 शामिल है। इन तीनों सीटों के लिए 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

दो नपा में मध्यावधि चुनाव, 49 सीट पर 101 प्रत्याशी

बोटाद और वांकानेर नगरपालिका के 18 वार्ड में मध्यावधि चुनाव होने वाला है। इसमें से चार वार्ड निर्विरोध हो गए हैं। ऐसे में 72 सीटों में से 23 सीटें निर्विरोध हो गई हैं। अब 49 सीटों पर चुनाव होगा, जिसमें 101 प्रत्याशी मैदान में हैं। नगरपालिका की 21 सीटों पर उप चुनाव भी होना है। इसमें से मोरबी जिले की माळिया मियाणा नपा के वार्ड नंबर दो और पांच की सीट निर्विरोध हो गई है। ऐसे में 19 सीटों पर 45 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन पर रविवार को मतदान होगा।000000जिला पंचायत की 8 सीटों पर वोटिंगरविवार को जिला पंचायत की 9 सीटों में से एक सीट निर्विरोध हो जाने के चलते 8 सीटों पर वोटिंग होगी। इस पर 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। गांधीनगर,कठलाल, कपड़वंज तहसील पंचायत की 78 सीटों पर 178 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन पर भी रविवार को वोटिंग होगी।

तहसील पंचायत की 76 सीटों पर उपचुनाव, 190 उम्मीदवार

गुजरात की तहसील पंचायत 76 सीटों पर मतदान होगा। 190 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 91 सीटों पर चुनाव होना था। 12 निर्विरोध हो गई। अन्य पर चुनाव हो सके ऐसी स्थिति नहीं है क्योंकि कई में उम्मीदवारी पत्र ही नहीं भरे हैं। तो कई में भरे गए नामांकन पत्र रद्द हो गए।

वोटिंग पार्टी की हुई रवानगी

शनिवार को पोलिंग पार्टी की मतदान केन्द्र के लिए रवानगी हो गई। उनके साथ सुरक्षा कर्मचारी को भी भेजा गया है। इससे पहले उन्हें ईवीएम मशीन और वीवीपैट सौंपे गए।

अहमदाबाद जिले में 159 बूथ पर मतदान, कड़े इंतजाम

अहमदाबाद जिला पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश जाट ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि जिले में चार नगरपालिका, दो जिला पंचायत और चार तहसील पंचायत का चुनाव है। इसके लिए 88 इमारतों में 159 मतदान बूथ बनाए गए हैं। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। एक एसपी, 4 उपाधीक्षक, आठ पीआई, 24 पीएसआई, 434 पुलिसकर्मी, 305 होमगार्ड जवान, एक एसआरपीएफ की कंपनी, 8 क्यूआरटी टीम, 23 सेक्टर मोबाइल, एलसीबी, एसओजी की चार टीमें तैनात की गई हैं। 30 वीडियो ग्राफर की मदद ली जाएगी। 839 लोगों के विरुद्ध हिरासती कदम उठाए गए हैं। 230 हथियारों को जमा लिया गया है। जिले में 6 ईवीएम स्ट्रोंगरूम हैं। यहां पर एसआरपी जवानों की तैनाती की गई है। मतगणना भी इन केन्द्रों से होगी, उस समय भी पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त किया जाएगा।

Published on:
15 Feb 2025 10:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर