समाचार

मनीषा हत्याकांड: विदेश भागने की फिराक में था गोपाल, ऑनलाइन पेमेंट ने भेजा जेल

गोपाल ने पिछले कई सालों से शराब छोड़ रखी थी, लेकिन वारदात के बाद वह टेंशन में आ गया। उसने तीन दिन तक लगातार शराब पी। उसने शराब की दुकान पर शराब के नशे में ऑनलाइन पेमेंट कर दिया। पुलिस ने होटल के मोबाइल नंबरों की पड़ताल की, तो शराब ठेके पर होना पाया। यहीं से पुलिस पीछे लग गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Mar 2025, 10:56 AM IST
Feature image

- आरोपी के घर से पुलिस को मिले अहम सबूत
बीकानेर.
मुक्ताप्रसाद नगर थाना इलाके के बहुचर्चित मनीषा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोपाल कुम्हार विदेश भागने की फिराक में था। थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि गोपाल का पासपोर्ट बना हुआ है। वह वारदात के तीन-चार दिन बाद मामला शांत होने पर वापस विदेश भागने की फिराक में था। उसने घर से अपना पासपोर्ट ले लिया था। टिकट व वीजा की तैयारी में लगा था।
तीन दिन तक पी शराब, ऑनलाइन किया भुगतान
थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी गोपाल ने पिछले कई सालों से शराब छोड़ रखी थी, लेकिन वारदात के बाद वह टेंशन में आ गया। उसने तीन दिन तक लगातार शराब पी। उसने शराब की दुकान पर शराब के नशे में ऑनलाइन पेमेंट कर दिया। पुलिस ने होटल के मोबाइल नंबरों की पड़ताल की, तो शराब ठेके पर होना पाया। यहीं से पुलिस पीछे लग गई।
बनाता रहा झूठी कहानी
वारदात करने के बाद गोपाल होटल से अपना सामान लेकर गांव बीदासर चला गया। वहां से अगले दिन मृतका के परिजनों के साथ पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन में शामिल हो गया। पुलिस का शिकंजा कसते देख उसने झूठी कहानी रची। हत्या का आरोप पति व मृतका के देवर पर लगाना शुरू कर दिया। हालांकि, पुलिस को उसके व्यवहार व बदलते बयानों पर शक हुआ। इसी बीच सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध व्यक्ति बार-बार नजर आ रहा था, जिसका तुलसी सर्किल स्थित होटल में रुके होने का पता चला। पुलिस वहां गई, तो होटल के रजिस्टर में आरोपी की पत्नी के मोबाइल नंबर मिले, जिससे पुलिस हत्या का पर्दाफाश करने में कामयाब हो सकी।

Updated on:
22 Mar 2025, 10:56 AM IST
Published on: