समाचार

मदरसे में बच्चियों से अश्लील हरकतें करने वाला मौलवी दबोचा, दिखाता था गंदी वीडियो

Maulvi arrested:उत्तराखंड के एक मदरसे में बच्चियों को गंदी वीडियो दिखाने और उनके साथ अश्लील हरकतें करने वाले मौलवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी गलत हरकतें करने के बाद बच्चियों को जादू से उनके पिता को मारने की धमकी देता था।

less than 1 minute read
Aug 20, 2024
रुद्रपुर में एक मदरसे के मौलवी पर बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप लगा है

Maulvi arrested:उत्तराखंड के यूएसनगर जिले के रुद्रपुर में बच्चियों को पढ़ाने के बहाने गंदी वीडियो दिखाकर अश्लील हरकतें करने के आरोपी मौलवी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। एक गांव की रहने वाली महिला ने ग्राम मलसी स्थित मस्जिद के मौलवी शब्बीर रजा निवासी ग्राम डांग थाना जहानाबाद पीलीभीत के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का कहना था कि शब्बीर रजा ने मस्जिद में ही एक कमरे के अंदर अस्थायी मदरसा बना रखा था। इसमें वह बच्चों को दीनी तालीम देता था। वहीं पर मौलवी बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करता था। साथ ही बच्चियों को गंदी वीडियो भी दिखाता था।

आठ साल की बच्ची से भी की छेड़छाड़

महिला के मुताबिक उनकी आठ साल की बेटी भी अन्य बच्चों के साथ मदरसे में पढ़ती थी। कुछ दिनों से बेटी मदरसे से घर आने के बाद गुमसुम हो जाती थी। 16 अगस्त को उन्होंने बेटी के साथ ही मदरसे में ही पढ़ने वाली अन्य लड़कियों से पूछताछ की थी।इस पर बेटी ने बताया कि मौलवी बड़े बच्चों के जाने के बाद उसे और चार अन्य छोटी लड़कियों को अपने कमरे में ले जाकर मोबाइल में गंदी वीडियो दिखाने के साथ ही गलत हरकतें करता था।

डरी सहमी रहती थी बच्चियां

मौलवी के डर की वजह से बच्चों ने उसकी हरकतों के बारे में नहीं बताया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मौलवी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। एसएचओ एमएस दसौनी के मुताबिक आरोपी शब्बीर रजा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Published on:
20 Aug 2024 04:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर