समाचार

नर्मदा का पानी पहुंचा पाट, चुनर ओढ़ाई

पाट. मध्यप्रदेश सरकार द्वारा नदी जोड़ो अभियान के अंतर्गत नर्मदा नदी को छोटी कालीङ्क्षसध नदी से जोड़ा गया है। जिसे लेकर विगत माह भारतीय किसान संघ ने पाट तक पानी नहीं पहुंचने पर चक्काजाम भी किया था, ताकि क्षेत्र के किसानों की फसलें पानी की कमी से प्रभावित न हो। इसी के परिणामस्वरूप शुक्रवार को […]

2 min read
Mar 06, 2026

पाट. मध्यप्रदेश सरकार द्वारा नदी जोड़ो अभियान के अंतर्गत नर्मदा नदी को छोटी कालीङ्क्षसध नदी से जोड़ा गया है। जिसे लेकर विगत माह भारतीय किसान संघ ने पाट तक पानी नहीं पहुंचने पर चक्काजाम भी किया था, ताकि क्षेत्र के किसानों की फसलें पानी की कमी से प्रभावित न हो। इसी के परिणामस्वरूप शुक्रवार को मां नर्मदा का आगमन गुनाखेड़ी में छोटी कालीङ्क्षसध नदी में हुआ। जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे.. ग्रामवासियों द्वारा ढोल ढमाको के साथ मां नर्मदा का स्वागत करके चुनर ओढ़ाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आगर के पूर्व मंडी उपाध्यक्ष नरेंद्रङ्क्षसह राठौड़ (विचोट साब) एवं भारतीय किसान संघ उज्जैन के जिला मंत्री शिवचरण शर्मा द्वारा मां नर्मदा एवं मां छोटी कालीङ्क्षसध की आरती उतारी गई एवं महाप्रसादी वितरण की गई। जिसमें सभी ग्राम वासियों के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी उपस्थिति रही। जानकारी चेतन ङ्क्षसह गुनाखेड़ी ने दी।

मालीखेड़ी में रंगपंचमी पर्व को लेकर 6, 7, 8, तीन दिवसीय मेले का आयोजन, तैयारियां शुरू

बिछड़ौद. तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मालीखेड़ी में शुक्रवार से अतिप्राचीन श्री चैतन्य वीर हनुमान मंदिर परिसर में 6, 7 और 8 मार्च तीन दिवसीय मेला आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। गांव में तीन दिवसीय लगने वाले मेले आयोजन को लेकर शुक्रवार को मेला समिति सदस्यों ने मेले में दुकान लगाने वाले व्यापारियों और दुकानदारों को जगह का आवंटन करते हुए चुने की लकीरें खींचना शुरू कर दिया है। जिससे व्यापारियों में जगहों को लेकर किसी प्रकार का विवाद न हो। वहीं मेले में झूलों- चकरियों, नाव के साथ अन्य दुकानें लगना भी शुरू हो चुकी है। मेला आयोजन में भजन- संध्या, शोभायात्रा, माच आदि सहित अन्य छोटे- बड़े आयोजन भी किए जाएंगे। वहीं पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी मेला समिति ने ठोस कदम उठाए हैं, जिससे मेले में आने वाले ग्रामीणों और महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हों। मेले में पुलिस प्रशासन का अमला भी अपने दल- बल के साथ मुस्तैदी से तैनात रहेगा। मेला मंदिर समिति के पं. भेरूलाल शर्मा, पुजारी गणेशदास बैरागी, सरपंच किशोर शर्मा, जनपद सदस्य गोपाल प्रजापति, भेरूङ्क्षसह पंवार, मोहनङ्क्षसह पंवार, सुमेरङ्क्षसह पंवार, प्रभुलाल प्रजापति, उमेश पंड्या, सुमित बैरागी सहित अन्य समिति सदस्यों ने ग्रामीणजनों और महिलाओं से शांति और सद्भावना के साथ मेले में शामिल होने की अपील की है।

मस्जिदों पर की आकर्षक विद्युत सज्जा

पानबिहार. मुस्लिम समाज का सबसे पवित्र माहे रम•ाान में अल्लाह की इबादत का दौर चल रहा है। मुस्लिम समाज रो•ो रख कर तिलावते क़ुरआन के साथ पांच व$क्त की अदा कर रहे हैं। इस मौक़े पर हर तरफ इबादतें चल रही हैं।
रम•ाान मु$कद्दस महीने में समाज के लोगों ने मस्जिदों पर रोशनी लगाकर सजाया गया। इस दौरान महिलाएं घरों में तो पुरुष मस्जिदों में जाकर नमाज अदा कर रहें हे। इस्लाम का सबसे पवित्र माह रम•ाान को माना जाता है। इसको लेकर पानबिहार शहर क़ा•ाी मोहम्मद शाहिद साहब से चर्चा की गई कि रम•ाान का क्या महत्व है रो•ाा रखने से क्या फल मिलता हे इस उन्होंने बताया कि रम•ाान इस्लामी बारह महीनों का सरदार महीना मन जाता हे। इस पवित्र माह रम•ाान में अल्लाह ने इस्लाम की पाकी•ाा ग्रन्थ क़ुरआन को ना•िाल (अवतरित) किया।

सामूहिक रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन

उन्हेल. नगर में रमजान माह को लेकर खुशी का माहौल है। बच्चे ओर बड़े इबादत कर रहें हैं। मस्जिद रोशनी से सजी है। बाजार में रोजा खोलने की इ$फ्तारी की सामग्री से दुकानों पर चहल पहल बनी हुई है।
छोटे बच्चे भी अपना पहला रोजा रख रहे हैं, जिसमें 9 वर्षीय सहिबा पिता शाहरुख खान ने भी पहला रोजा रखने पर सभी ने मुबारक बाद दी।

Published on:
06 Mar 2026 09:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर