आयुक्तालय के अनुसार समस्त राजकीय महाविद्यालयों में महिला अभ्यार्थियों के लिए सत्र 2024-25 में प्रवेश में कुल स्वीकृत सीटों में से तीस प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं।
सभी सरकारी कॉलेजों में 25 प्रतिशत सीटें बढ़ी
जयपुर। राज्य के सभी सरकारी कॉलेजों में 25 प्रतिशत सीटों की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा इन सीटों में तीस प्रतिशत सीटें महिला विद्यार्थियों के लिए आरक्षित होंगी। इस संबंध में कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय के तीन जुलाई को शाम को आदेश जारी किए हैं।
आयुक्तालय के अनुसार समस्त राजकीय महाविद्यालयों में महिला अभ्यार्थियों के लिए सत्र 2024-25 में प्रवेश में कुल स्वीकृत सीटों में से तीस प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। इसके अलावा वर्ष 2019-20 से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को दस प्रतिशत और अति पिछड़ा वर्ग(एमबीसए) के अभ्यर्थियों के लिए पांच प्रतिशत का आरक्षण किया गया है।
महिलाओं के आरक्षण के नवीन प्रावधान तथा अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को देय आरक्षण के मध्यनजर सभी संकायों में स्नातक पार्ट प्रथम (सेमेस्टर -प्रथम) के निर्धारित सीटों में 25 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए कला एवं वाणिज्य संकाय के प्रत्येक सेक्शन में 100 सीटें और विज्ञान संकाय के प्रत्येक सेक्शन में सीटों की संख्या 88 की जाती है।
आयुक्तालय के संयुक्त निदेशक (अकादमिक) प्रो. विजय सिंह जाट ने स्पष्ट किया है कि यह वृद्धि केवल वर्ष 2024-25 के लिए ही मान्य होगी।