पीनट बॉल, सर्किल बॉल की तरह ही रबर से बनी एक तरह की बॉल है। जिसका आकार पीनट की तरह होता है। इसका इस्तेमाल बच्चे एक्सरसाइज करने के लिए करते हैं। इसके साथ एक्सरसाइज करने से बच्चों की मांसपेशियां मजबूत होती है। उनका मूवमेंट बेहतर होता है। साथ ही उनका संतुलन भी अच्छा होता है।

यह बॉल चार साइज में मिलती है, जिसमें सबसे छोटी बॉल यलो कलर की होती है जो हाइट में 40 सेंटीमीटर, इससे बड़ी ऑरेंज 50 सेंटीमीटर, इससे बड़ी ग्रीन 60 सेंटीमीटर और सबसे बड़ी ब्लू 70 सेंटीमीटर की होती है।
इससे बच्चे का बैलेंस अच्छा बनने लगता है। विकास में देरी वाले बच्चे की ग्रोथ के लिए यह फायदेमंद है। इसके साथ ही इस पर एक्सरसाइज करने से उन्हें कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। राउंड सरफेस होने की वजह से बच्चे इसे आसानी से धकेल सकते हैं। बच्चे की गतिशीलता अच्छी होती है। ताकत बढ़ती है। शरीर की मांसपेशियां सुडौल होती हैं। इस पर बच्चा कई तरह की एक्सरसाइज कर सकता है।
पीनट बॉल का इस्तेमाल फिजियोथेरेपी में भी किया जाता है। इसके इस्तेमाल से मरीजों को काफी फायदा मिलता है।
बच्चे इस पर सिटअप्स, क्रंचेज, ब्रिज एक्सरसाइज, प्रोन एक्सटेंशन, सेंसरी रेगुलेशन इत्यादि एक्सरसाइज कर सकता है। इस पर एक्सरसाइज करने से बच्चों के शरीर को ताकत मिलती है।