Pilot Baba passes away:श्री पंचदश नाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर महायोगी पायलट बाबा का पार्थिव शरीर आज हरिद्वार स्थित उनके आश्रम पहुंच गया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। कल उनके पार्थिव शरीर को समाधि दी जाएगी।
Pilot Baba passes away:महामंडलेश्वर पायलट बाबा का पार्थिव शरीर आज हरिद्वार स्थित उनके आश्रम पहुंचा। उनके अंतिम दर्शन के लिए संत महात्मा और देश विदेश के श्रद्वालु पहुंचे हुए हैं। गुरुवार को उत्तराधिकारी का पट्टाभिषेक कर पायलट बाबा को समाधि दी जाएगी । पायलट बाबा का मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरी महाराज के निर्देश पर जूना अखाड़े की पूरे प्रदेश में स्थित सभी शाखाओं, आश्रमों और मुख्य पीठों पर शोक सभा व शांति पाठ का आयोजन किया जा रहा है। जूना अखाड़े ने तीन दिन का शोक घोषित किया गया है।
पायलट बाबा का जन्म बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में एक राजपूत परिवार में हुआ था। इनका पुराना नाम कपिल सिंह था। बाबा ने काशी हिन्दू विवि से उच्च शिक्षा प्राप्त की थी। इसके बाद उनका भारतीय वायु सेना में चयन हुआ। बाबा विंग कमांडर के पद पर थे। बाबा 1962, 1965 और 1971 की लड़ाइयों में सेवा दे चुके हैं। इसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।
पायलट बाबा सेना की लड़ाई से दूर शांति और अध्यात्म की तरफ प्रवृत्त हो गए थे। वर्ष 1996 में जब मिग विमान भारत के पूर्वोत्तर में उड़ा रहे थे तब उनके साथ एक हादसा हुआ था। उनका विमान से नियंत्रण खो गया था। उसी दौरान बाबा को उनके गुरु हरि गिरी महाराज के दर्शन प्राप्त हुए थे और वे उन्हें वहां से सुरक्षित निकाल लिए। यही वो क्षण था जब बाबा को वैराग्य प्राप्त हुआ और वह सेना की लड़ाई से दूर शांति और अध्यात्म में रम गए थे।