समाचार

पोकरण: दो वाहनों की भिड़ंत, हादसा टला… भीड़ जमा होने से यातायात बाधित

पोकरण कस्बे में केन्द्रीय बस स्टैंड के पास आए दिन वाहनों की भिड़ंत से हादसे हो रहे है। गुरुवार को भी दो कार आपस में टकरा गई।
2 min read
Feature image

पोकरण कस्बे में केन्द्रीय बस स्टैंड के पास आए दिन वाहनों की भिड़ंत से हादसे हो रहे है। गुरुवार को भी दो कार आपस में टकरा गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। एक कार चौराहे से जोधपुर रोड की तरफ जा रही थी। इस दौरान दूसरी कार जोधपुर रोड से आकर बस स्टैंड की तरफ घूमने लगी। जिससे दोनों कारें टकरा गई और दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं लगी। जिससे बड़ा हादसा टल गया। कारों के टकराने के दौरान जोरदार आवाज हुई। जिससे आस पड़ौस से लोग एकत्रित हो गए और यहां भीड़ लग गई। इस दौरान यातायात बाधित हो गया और जाम लग गया। सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक बस्ताराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वाहनों को सड़क से दूर करवाकर यातायात सुचारु किया।

लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान घंटों बाधित रहता आवागमन, बढ़ रही समस्या..उठने लगी समाधान की मांग

मोहनगढ़ कस्बे में इन दिनों फसलों व अनाज संग्रहण को लेकर गोदामों की भरमार देखने को मिल रही है। विभिन्न मोहल्लों व अंदरूनी इलाकों में गोदामों के आने से भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ी है। गोदामों के बाहर खड़े भारी वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। मुख्य बाजार से जुड़ी सड़क, मस्जिद क्षेत्र की गली और शहीद राजेंद्र सिंह मार्ग पर हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां गोदामों के सामने खड़े ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य बड़े वाहन आवागमन में बड़ी बाधा बन रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि दुपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल हो जाता है। मुख्य सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दी जाती है, जबकि मस्जिद के पास संकरी गली में अव्यवस्थित पार्किंग से रास्ता लगभग बंद हो जाता है। कुछ लोग सड़क पर ही बैठकर जगह घेर लेते हैं, जिससे समस्या और विकराल हो जाती है। सबसे अधिक परेशानी गोदामों में होने वाली लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान सामने आती है।

इस दौरान बड़े वाहन घंटों तक खड़े रहते हैं और बोरियों की ढुलाई के कारण पूरा रास्ता अवरुद्ध हो जाता है। आमजन को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है और कई बार विवाद की स्थिति भी बन जाती है। ट्रकों की वजह से राहगीरों और दुपहिया चालकों के चोटिल होने की घटनाएं भी सामने आई हैं। नागरिकों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार गोदाम संचालकों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। गोदाम मालिक अपने कार्य को प्राथमिकता देते हुए रास्ता खुला रखने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गोदामों के बाहर भारी वाहनों की पार्किंग पर नियंत्रण किया जाए। साथ ही अलग से पार्किंग स्थल और लोडिंग-अनलोडिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कस्बे की यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और आमजन को राहत मिल सके।

Updated on:
24 Apr 2026 05:21 pm
Published on:
24 Apr 2026 05:21 pm