समाचार

नशा छोड़ने युवाओं को प्रेरित करने पुलिस ने जारी किया वीडियो सांग, यूट्यूब में हो रहा ट्रेंड

Aug 26, 2024
Feature image
पुलिस द्वारा युवाओं को अभियान के तहत नारकोटिक्स, ड्रग्स, शराब, गांजा, सिलोशन एवं सिरिंज आदि से होने वाले दुष्परिणामों के बारे बताया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने एक रैप सांग वीडियो जारी किया है।

अवैध नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस द्वारा निजात अ​भियान चलाया जा रहा है। इसमें मादक पदार्थ बेचने वालों पर कार्रवाई के साथ ही नशे के आदी हो चुके युवाओं को नशा छोड़ने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस द्वारा युवाओं को अभियान के तहत नारकोटिक्स, ड्रग्स, शराब, गांजा, सिलोशन एवं सिरिंज आदि से होने वाले दुष्परिणामों के बारे बताया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने एक रैप सांग वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में निजात के तहत होने वाली कार्रवाई, नशे के दुष्परिणाम को दिखाया गया है कि कैसे गलत संगत में नशे का सेवन करने से होनहार युवक भटक जाता है। उल्लेखनीय है कि जिले में 'निजात' अभियान के तहत व्यापक जागरूकता अभियान का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही युवाओं, स्कूली बच्चों और नागरिकों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया जा रहा है।

Updated on:
26 Aug 2024 06:10 pm
Published on:
26 Aug 2024 06:10 pm