समाचार

पुलिस ने उड़ाए रंग-गुलाल, अफसरों ने लगाए ठुमके

तीन दिन से होली की ड्यूटी में व्यस्त रही पुलिस ने गुरुवार को पुलिस लाइन में होली उत्सव मनाया।

less than 1 minute read
तीन दिन से होली की ड्यूटी में व्यस्त रही पुलिस ने गुरुवार को पुलिस लाइन में होली उत्सव मनाया।

ग्वालियर। तीन दिन से होली की ड्यूटी में व्यस्त रही पुलिस ने गुरुवार को पुलिस लाइन में होली उत्सव मनाया। यहां अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक ने जमकर रंग और गुलाल उड़ाया तथा फिल्मी गीतों पर नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ और दोपहर तक चलता रहा।

इस मौके पर अरविंद कुमार सक्सेना, धर्मवीर सिंह यादव और रुचिका चौहान भी मौजूद रहीं।

पुलिस लाइन में गुरुवार को माहौल पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। आमतौर पर वर्दी में नजर आने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारी इस दिन सादे कपड़ों में मस्ती के मूड में दिखे। मैदान में पंडाल के पास रंग और गुलाल का ढेर रखा गया था। जो भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहा था, वह एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहा था।

जैसे-जैसे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की भीड़ बढ़ती गई, माहौल और भी उत्साहपूर्ण होता गया। फिल्मी गानों की धुन पर अरविंद कुमार सक्सेना के साथ पुलिसकर्मी खुलकर थिरके। वहीं धर्मवीर सिंह यादव ने भी गीत गाकर माहौल को और मस्तीभरा बना दिया।

Published on:
06 Mar 2026 06:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर