समाचार

कानून -व्यवस्था में गुणवत्ता होगी तो ही गुणवत्ता का जीवन संभव

हमदाबाद में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 'गुजरात गुणवत्ता संकल्प' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत 'गुणवत्ता रोडमैप' विषय पर आयोजित सत्र में गृहराज्य मंत्री हर्ष संघवी उपस्थित रहे।

less than 1 minute read
अहमदाबाद में आयोजित समारोह में गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार दास से चर्चा करते हुए।

अहमदाबाद में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 'गुजरात गुणवत्ता संकल्प' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत 'गुणवत्तारोडमैप' विषय पर आयोजित सत्र में गृहराज्य मंत्री हर्ष संघवी उपस्थित रहे। उन्होंने इस विषय पर संवाद करते कहा कि गुणवत्ता का जीवन तभी संभव है जब कानून और व्यवस्था में गुणवत्ता होगी।

संघवी ने कानून और व्यवस्था के बारे में कहा कि, गुणवत्ता का जीवन तभी संभव है जब कानून और व्यवस्था में गुणवत्ता हो। शांति, सुरक्षा और स्थिरता के मामले में गुजरात पूरे देश में अग्रणी राज्य है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर कहा कि, राज्य में पिछले 8 दिनों में पोक्सो रेप जैसे मामलों के आरोपियों के खिलाफ पांच से आठ दिनों में आरोपपत्र दाखिल कर पीड़ितों को न्याय दिलाया गया है। ड्रग्स के दूषण को रोकने के लिए राज्य सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, ड्रग्स पकड़ने के मामले में गुजरात पूरे देश में सबसे आगे है।

इस सत्र में राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव एम.के.दास ने कहा कि भारत हमेशा से गुणवत्ता से भरपूर देश रहा है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि भारत कई क्षेत्रों में अग्रणी है। गुणवत्ता के बारे में उन्होंने सभी से कहा कि देश को विश्वगुरु बनाने के लिए हर क्षेत्र में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना होगा। इसके साथ ही हमें अपनी निष्ठा और वचनबद्धता पर भी कायम रहना होगा।

सत्र में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रधान सचिव मोना खंधार ने स्वास्थ्य अवसंरचना के बारे में बात की। उन्होंने अपने विभाग कार्यों में गुणवत्ता के बारे में ध्यान रखने पर भी बात की। इसके अलावा, उन्होंने स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली के बारे में भी विस्तृत चर्चा की।

इस सत्र में 'क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया' के चेयरपर्सन श्री जक्षय शाह, सचिव श्री चक्रवर्ती कन्नन सहित कई लोग उपस्थित थे।

Updated on:
12 Jul 2024 10:51 pm
Published on:
12 Jul 2024 10:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर