1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनियंत्रित कार ने यात्रियों को कुचला, सात वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

रामदेवरा कस्बे में बुधवार सुबह रामदेवरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब कार चालक ने अचानक सामने आई गाय को बचाने का प्रयास किया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रहे श्रद्धालुओं को चपेट में लेता हुआ टीन शेड के पोल से जा टकराया।

2 min read
Google source verification

रामदेवरा कस्बे में बुधवार सुबह रामदेवरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब कार चालक ने अचानक सामने आई गाय को बचाने का प्रयास किया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रहे श्रद्धालुओं को चपेट में लेता हुआ टीन शेड के पोल से जा टकराया।

घटना सुबह करीब 11 बजे नोखा चौराहे के पास टीन शेड के नीचे हुई। रामदेवरा बाजार से वीरमदेवरा की ओर जा रही कार ने मंदिर से दर्शन कर लौट रहे छह पैदल श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार बेकाबू होकर पास में लगे पोल से जा भिड़ी, जिससे वाहन का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।nहादसे में माहिर पुत्र बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक बंशीलाल (69) निवासी वीरमदेवरा सहित पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में ललिता, रियान (2), विवान (3.5), सुमित्रा (32) और वर्षा (10) शामिल हैं। सभी घायल पाली जिले के झंवरिया गांव के निवासी बताए गए हैं और बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। घटना के बाद घायलों को तत्काल रामदेवरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पोकरण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार के सामने अचानक गाय आ जाने से चालक ने वाहन को बचाने के लिए मोड़ने का प्रयास किया, जिससे संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान मासूम कार की चपेट में आ गया और अन्य श्रद्धालु भी टकरा गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पति पर जबरन शराब पिलाकर मारपीट का आरोप, पत्नी जोधपुर रैफर

पोकरण क्षेत्र के सांकड़ा गांव में पति की ओर से पत्नी को जबरन शराब पिलाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सांकड़ा निवासी एक महिला को घायलावस्था में परिजन पोकरण के राजकीय जिला चिकित्सालय लेकर आए। यहां पीडि़ता ने बताया कि उसके पति ने उसे जबरन शराब पिलाई। इसके बाद निर्वस्त्र कर बेरहमी से मारपीट की। जिससे उसे गंभीर चोटें लगी। मारपीट के बाद आरोपी पति मौके से भाग गया। जिसके बाद परिजन उसे पहले सांकड़ा अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे पोकरण भेज दिया गया। पोकरण के राजकीय अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रैफर कर दिया। पीडि़ता के परिजनों ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई है।

पुलिस कर रही आरोपी पति की तलाश

सांकड़ा थाने के सहायक उपनिरीक्षक गोरखाराम ने बताया कि पति की ओर से पत्नी के साथ मारपीट की सूचना मिली है। अभी तक पीडि़ता या परिजनों ने कोई रिपोर्ट नहीं दी है। घटना के बाद आरोपी पति मौके से भाग गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। कोई रिपोर्ट दी जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।