समाचार

Mahabharata को ‘माइथोलॉजी’ कहना पड़ा भारी? कुणाल कामरा के एक शब्द से भड़का विवाद, रणवीर अल्लाहबादिया ने भी साधा निशाना

Mahabharata Controversy: कुणाल कामरा और शुभम गौड़ की महाभारत को लेकर हुई बातचीत का वीडियो वायरल है और अब इस विवाद पर रणवीर अल्लाहबादिया ने भी प्रतिक्रिया दी।
2 min read
Aug 26, 2026
Kunal Kamra viral video
रणवीर अल्लाहबादिया ने कुणाल कामरा पर साधा निशाना (सोर्स: instagram-indian.central)

Ranveer Allahbadia Statement: कॉमेडियन कुणाल कामरा और शुभम गौड़ के बीच महाभारत को लेकर हुई कुछ सेकंड की बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। वायरल क्लिप में कुणाल कामरा महाभारत को 'माइथोलॉजी' यानी पौराणिक कथा कहते सुनाई देते हैं। इस पर शुभम गौड़ तुरंत सवाल करते हुए कहते हैं, "What mythology man? That's my history!" अब इसी बातचीत को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

महाभारत पर क्या बोले कुणाल कामरा?

वायरल क्लिप एपिसोड 2 की बताई जा रही है। इसमें बातचीत के दौरान महाभारत का जिक्र आता है और कुणाल कामरा इसे 'माइथोलॉजी' कहते हैं। उनकी इस बात पर शुभम गौड़ तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहते हैं, "What mythology man? That's my history!"

दोनों के बीच की ये छोटी-सी बातचीत अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। महाभारत को इतिहास माना जाए या पौराणिक कथा, इस पर पहले भी अलग-अलग मत सामने आते रहे हैं। ऐसे में इस क्लिप ने एक बार फिर इस बहस को चर्चा में ला दिया है।

रणवीर अल्लाहबादिया ने भी साधा निशाना

कुणाल कामरा की टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। इसी विवाद के बीच रणवीर अल्लाहबादिया ने भी कॉमेडियन पर निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने लिखा की सबसे बड़ी गलतफहमी यही है कि इस हाथी के गंजे सिर के अंदर भी कोई दिमाग काम कर रहा है, ये Myths है।

हालांकि, सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर लोगों की राय एक जैसी नहीं है। कुछ यूजर्स कुणाल की बात का समर्थन करते नजर आए, तो कुछ ने महाभारत को अपने इतिहास और धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी।

'स्पाइडरमैन हमारा भगवान है तो'

वायरल क्लिप पर यूजर्स अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "स्पाइडरमैन हमारा भगवान है"। वहीं दूसरे ने कुणाल कामरा के समर्थन में लिखा कि उन्होंने पौराणिक कथाओं को इतिहास मानने वालों की बहस पर सवाल खड़ा कर दिया है।

एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "शक्तिमान भी हमारा इतिहास है।" इन टिप्पणियों से साफ है कि वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस सिर्फ कुणाल कामरा और शुभम गौड़ की बातचीत तक सीमित नहीं रही, बल्कि यूजर्स इतिहास, पौराणिक कथाओं और धार्मिक मान्यताओं को लेकर अपने-अपने तर्क दे रहे हैं।

इतिहास या पौराणिक कथा, फिर चर्चा में सवाल

महाभारत को इतिहास, महाकाव्य या पौराणिक परंपरा के संदर्भ में देखने को लेकर अलग-अलग दृष्टिकोण रहे हैं। वायरल क्लिप में हुई यह छोटी-सी बातचीत इसी पुराने सवाल को सोशल मीडिया की नई बहस में ले आई है। फिलहाल कुणाल कामरा की टिप्पणी और शुभम गौड़ का जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Updated on:
26 Aug 2026 07:04 pm
Published on:
26 Aug 2026 07:04 pm