समाचार

रेलवे स्टेशन, कंपू और मुरार काउंटरों के 900 यात्रियों के लिए राहत, आज से ऑफलाइन टिकट पर भी बीमा का मिलेगा लाभ

ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब तक रेलवे की जिस बीमा योजना का लाभ केवल ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्री ही उठा पाते थे, उसका दायरा बढ़ाते हुए रेलवे ने इसे ऑफलाइन यानी काउंटर टिकट पर भी लागू करने का फैसला किया है। इस नई व्यवस्था के तहत ग्वालियर रेलवे स्टेशन के तीनों मुख्य रिजर्वेशन काउंटरों पर हर दिन लगभग 600 फार्म भरे जाते हैं
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2026, 5:50 PM IST
ट्रेन
ट्रेन

ग्वालियर . ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब तक रेलवे की जिस बीमा योजना का लाभ केवल ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्री ही उठा पाते थे, उसका दायरा बढ़ाते हुए रेलवे ने इसे ऑफलाइन यानी काउंटर टिकट पर भी लागू करने का फैसला किया है। इस नई व्यवस्था के तहत ग्वालियर रेलवे स्टेशन के तीनों मुख्य रिजर्वेशन काउंटरों पर हर दिन लगभग 600 फार्म भरे जाते हैं, जिसके माध्यम से करीब 900 यात्री सफर के लिए अपने टिकट आरक्षित कराते हैं। यह व्यवस्था 27 अक्टूबर से पूरी तरह प्रभावी हो जाएगी। जिसके बाद काउंटर से टिकट खरीदने वाले इन सभी 900 यात्रियों को सीधा फायदा मिलना शुरू हो जाएगा। रेलवे की इस महत्वपूर्ण पहल का सबसे बड़ा आकर्षण इसका बेहद मामूली खर्च है, जिसमें यात्रियों को मात्र 45 पैसे के नाम मात्र प्रीमियम पर 10 लाख रुपए तक का भारी-भरकम दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। सफर के दौरान किसी भी अप्रिय घटना या दुर्घटना की स्थिति में यह बीमा पीड़ित यात्रियों या उनके परिवारों को मजबूत आर्थिक संबल और सुरक्षा प्रदान करेगा। अभी तक काउंटर टिकट लेने वाले यात्री इस सुरक्षा कवच से वंचित रह जाते थे और उन्हें अलग से निजी बीमा का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें रेलवे काउंटर पर ही यह सुविधा आसानी से मिल जाएगी, जिससे ग्वालियर से हर रोज सफर करने वाले सैकड़ों यात्रियों की यात्रा न केवल सुरक्षित होगी बल्कि उन्हें मानसिक सुकून भी मिलेगा।

वैकल्पिक आप्शनल है व्यवस्था
रेलवे द्वारा शुरू की गई यह व्यवस्था पूरी तरह से वैकल्पिक आप्शनल है। यात्री चाहे तो इस व्यवस्था को ले सकता है। इसके लिए टिकट फार्म पर ही विकल्प के रूप में इसे चुनना होगा। इसके लिए यात्रियों को जागरूक होकर इसका फायदा उठाना होगा।

काउंटरों पर रोजाना पहुंच रहे 900 यात्री
रेलवे ने शहर के तीन स्थानों पर रिजर्वेशन काउंटर खोले है। जिसमें रेलवे स्टेशन के अलावा कंपू और मुरार में रिजर्वेशन काउंटर है। यहां से रोजाना इन दिनों लगभग 600 फॉर्मों के जरिए करीब 900 यात्रियों के टिकट बनते हैं, जिन्हें अब इस योजना के दायरे में शामिल कर लिया गया है। वहीं दीपावली को लेकर अब धीरे- धीरे संख्या आने वाले दिनों में बढ़ेगी।

Updated on:
27 Oct 2026, 5:50 PM IST
Published on: