बीना. विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (एसआइआर) के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शनिवार को किया गया। अनुविभागीय अधिकारी व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विजय कुमार डेहरिया के निर्देशन में विधानसभा क्षेत्र 35 बीना के सभी 242 मतदान केन्द्रों पर यह प्रकाशन हुआ।इस दौरान 23 दिसंबर 25 प्रारूप प्रकाशन और 21 फरवरी 26 के अंतिम प्रकाशन […]
बीना. विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (एसआइआर) के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शनिवार को किया गया। अनुविभागीय अधिकारी व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विजय कुमार डेहरिया के निर्देशन में विधानसभा क्षेत्र 35 बीना के सभी 242 मतदान केन्द्रों पर यह प्रकाशन हुआ।
इस दौरान 23 दिसंबर 25 प्रारूप प्रकाशन और 21 फरवरी 26 के अंतिम प्रकाशन के बीच अंतर स्पष्ट करते संशोधन की जानकारी दी गई। इस प्रक्रिया में दावे-आपत्तियों के बाद अब विधानसभा में 1 लाख 77 हजार 312 मतदाता रह गए हैं। जबकि एसआइआर के पहले यह संख्या 1 लाख 92 हजार 270 थी। कुल 14 हजार 958 मतदाता के नाम काटे गए हैं, जिसमें मृत, शिफ्टिंग और दो जगह जुड़े नाम शामिल हैं। जिन मतदाताओं की मेपिंग नहीं हो पाई थी या दस्तावेज नहीं थे, ऐसे करीब 3500 नोटिस जारी किए गए थे, जिसमें करीब तीन सौ नाम कटे हैं, शेष ने दस्तावेज जमा कर दिए थे।
पात्र मतदाता जुड़वा सकते हैं नाम
एसडीएम ने बताया कि जानकारी के अनुसार निरंतर प्रक्रिया के तहत यदि कोई पात्र मतदाता छूट गया है, तो वह मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकता है। पात्र आवेदक 1 अप्रेल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर के मान से प्रारूप-6 (घोषणा पत्र सहित) में ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर पंजीयन करा सकते हैं। प्रारूप-7 के माध्यम से नाम काटना और प्रारूप-8 (घोषणा पत्र सहित) द्वारा प्रविष्टियों में सुधार, स्थानांतरण के लिए आवेदन किया जा सकता है।
फैक्ट फाइल
कुल मदताता-177312
पुरुष मतदाता-93861
महिला मतदाता-83449
अन्य-2