समाचार

एआइ संचालित स्पीड ट्रैपकैमरों की नजर से बच नहीं सकेंगे तेज वाहन चालक

संयुक्त आयुक्त (यातायात) एम.एन. अनुचेत ने कहा कि एक्सप्रेसव होने के कारण लोग तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं, जो दुर्घटना का मुख्य कारण है। एआइ संचालित कैमरे 80 किमी प्रति घंटे (निर्धारित गति सीमा) से अधिक चलने वाले किसी भी वाहन को आसानी से पकड़ लेंगे

less than 1 minute read
May 16, 2024
अपने आप कटेगा चालान

केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सड़क पर लापरवाही व तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों से यातायात पुलिस अब सख्ती से निपटेगी। ऐसे चालकों के लिए अब बच निकलना आसान नहीं होगा। Road Accidents से चिंतित Bengaluru Traffic Police (बीटीपी) ने तेज रफ्तार वाहनों पर नजर रखने के लिए आठ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) संचालित उच्च-रिजॉल्यूशन स्पीड ट्रैप कैमरे लगाए हैं।

बीटीपी ने अधिक सड़क दुर्घटनाओं वाले 10 क्षेत्रों को चिन्हित किया है। बीते तीन वर्षों Kempegowda International Airport Road in  पर सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं हुई हैं।

संयुक्त आयुक्त (यातायात) एम.एन. अनुचेत ने कहा कि एक्सप्रेसव होने के कारण लोग तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं, जो दुर्घटना का मुख्य कारण है। एआइ संचालित कैमरे 80 किमी प्रति घंटे (निर्धारित गति सीमा) से अधिक चलने वाले किसी भी वाहन को आसानी से पकड़ लेंगे। ये कैमरे उल्लंघन करने वालों के लिए स्वचालित रूप से चालान भी तैयार करेंगे।

इससे पहले, यातायात पुलिस इस मार्ग पर मोबाइल स्पीड डिटेक्टर वाहन तैनात करती थी। हालांकि, इनमें से कई वाहनों की मरम्मत चल रही है और तकनीक भी पुरानी हो चुकी है।

29 दुर्घटनाओंमें 30 लोगोंकीमौत

केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सड़क पर इस वर्ष 30 अप्रेल तक कुल 110 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। 29 मामलों में 30 लोगों की मौत हो गई जबकि शेष गैर-घातक दुर्घटनाओं में 111 लोग घायल हुए। आंकड़ों के अनुसार विशेषकर वर्ष 2021 से इस सड़क पर दुर्घटनाएं साल दर साल बढ़ी हैं। वर्ष 2023 में कुल 87 लोग मारे गए और 278 घायल हुए जबकि 2022 में 73 मौतें हुईं और 247 घायल हुए।

Published on:
16 May 2024 07:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर