समाचार

विद्यार्थी सीखेंगे डिजिटल कम्युनिकेशन, एआइ और उपग्रह संचार जैसी तकनीकों पर फोकस

छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल अनुभव भी मिल सके। इसमें लाइव प्रोजेक्ट्स और इंटर्नशिप को प्रमुखता दी जाएगी, ताकि छात्र इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप तैयार हो सकें।

less than 1 minute read
May 06, 2026
इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर

तकनीक के तेजी से बदलते दौर में बीकानेर का इंजीनियरिंग कॉलेज अब उच्च स्तरीय शिक्षा की नई राह खोलने जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में एमटेक (डिजिटल कम्युनिकेशन) कोर्स की शुरुआत के साथ विद्यार्थी अब एआइ, 5जी-6जी और सैटेलाइट कम्युनिकेशन जैसी अत्याधुनिक तकनीकों की पढ़ाई कर सकेंगे। पाठ्यक्रम को इस तरह डिजाइन किया गया है कि छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल अनुभव भी मिल सके। इसमें लाइव प्रोजेक्ट्स और इंटर्नशिप को प्रमुखता दी जाएगी, ताकि छात्र इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप तैयार हो सकें। प्रारंभिक चरण में इस कोर्स के लिए 18 सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है। इच्छुक अभ्यर्थी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट या विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

करियर के नए अवसर खुलेंगे
विभागाध्यक्ष चेनाराम के अनुसार, डिजिटल कम्युनिकेशन आज के समय की मूलभूत जरूरत बन चुका है। वहीं कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. इंदु भूरिया ने बताया कि इस कोर्स के बाद छात्र टेलीकॉम, रक्षा, इसरो, डीआरडीओ, रेलवे और आईटी सेक्टर में बेहतर अवसर पा सकेंगे। छात्र रेडियो फ्रीक्वेंसी इंजीनियर, नेटवर्क प्लानिंग एक्सपर्ट, डिजाइन इंजीनियर और रिसर्च साइंटिस्ट जैसे पदों पर काम कर सकेंगे।

क्षेत्रीय छात्रों को मिलेगा लाभ
ईसीबी प्राचार्य डॉ. संजीव जैन के अनुसार, इस कोर्स की शुरुआत से स्थानीय छात्रों को उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे बीकानेर क्षेत्र में एडवांस कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और शहर की पहचान भी मजबूत होगी।

Updated on:
06 May 2026 09:14 pm
Published on:
06 May 2026 09:13 pm
Also Read
View All