समाचार

स्टंटबाज ‘छपरी गैंग’ का निकाला जुलूस

जेल तिराहे से छतरी चौक तक पैदल घुमाकर सरेराह मंगवाई माफी

less than 1 minute read
Mar 14, 2026

झाबुआ. शहर की सडक़ों पर स्टंटबाजी और महिलाओं से छेडख़ानी करने वाले युवकों पर शुक्रवार को पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बने तथाकथित ‘छपरी गैंग’ के चार युवकों को पकडकऱ पुलिस ने सरेराह उनका जुलूस निकाला और सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई। पुलिस को पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए सडक़ों पर खतरनाक स्टंट करते हैं। साथ ही राह चलती युवतियों और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां कर उन्हें परेशान करते हैं। इन युवकों ने अपनी बाइकों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगवा रखे थे, जिससे तेज आवाज के साथ शहर में उत्पात मचाया जाता था। शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी आरसी भास्करे ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए चार युवकों को पकड़ लिया। इनमें आशीष पिता अमरसिंह परमार (19) निवासी डूंगरालालू, जितेंद्र सिंगाडिया (23) निवासी नल्दी छोटी, कमलेश सिंगाडिया (18) निवासी नल्दी छोटी और तोलू पिता कालू मेड़ा (19) निवासी डूमपाडा शामिल हैं।

जेल तिराहे से छतरी चौक तक निकाला जुलूस

पुलिस ने चारों आरोपियों का जेल तिराहे से छतरी चौक तक पैदल जुलूस निकाला। इस दौरान उन्हें अपनी-अपनी बाइक हाथ में लेकर चलना पड़ा और सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर शहरवासियों और महिला संगठनों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि ऐसे सख्त कदमों से ही मनचलों और असामाजिक तत्वों के मन में कानून का डर पैदा होगा और शहर में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

Published on:
14 Mar 2026 01:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर