समाचार

सुप्रिया साहू स्वास्थ्य सचिव, गगनदीप बेदी ग्रामीण सचिव बने

Tamilnadu IAS

less than 1 minute read
Jul 02, 2024

चेन्नई. तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को वरिष्ठ नौकरशाहों का तबादला किया और नए स्वास्थ्य सचिव की नियुक्ति की। पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और वन विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर तैनात रहीं सुप्रिया साहू का तबादला इसी पद पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में किया गया है।

इसी प्रकार गगनदीप सिंह बेदी को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। पी. सेंथिल कुमार को पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं वन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है जबकि प्रदीप यादव अब राजकीय उच्च शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव होंगे। मुख्य सचिव शिवदास मीणा की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक पशुपालन विभाग में अपर मुख्य सचिव पद पर अब तक तैनात रहे मंगत राम शर्मा अब इसी पद पर लोकनिर्माण विभाग में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

Published on:
02 Jul 2024 02:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर