समाचार

गर्मी का पारा डाउन नहीं, सरसों, चना व सब्जी की फसल प्रभावित, उत्पादन कम होगा तो जेब पर आएगा बोझ

नवंबर का आधा महीना बीत जाने के बाद भी ग्वालियर में अपेक्षित ठंड शुरू नहीं हो सकी है। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक बने रहने का सीधा असर अब खेतों में खड़ी रबी और सब्जी की फसलों पर दिखने लगा है। मौसम की इस बेरुखी से सरसों, चना और हरी मटर की फसलें प्रभावित हो रही हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 5:59 PM IST
रबी की फसल
रबी की फसल

ग्वालियर. नवंबर का आधा महीना बीत जाने के बाद भी ग्वालियर में अपेक्षित ठंड शुरू नहीं हो सकी है। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक बने रहने का सीधा असर अब खेतों में खड़ी रबी और सब्जी की फसलों पर दिखने लगा है। मौसम की इस बेरुखी से सरसों, चना और हरी मटर की फसलें प्रभावित हो रही हैं। कृषि विशेषज्ञों का मानना है यदि जल्द ही पारा नीचे नहीं आया, तो फसलों के उत्पादन में कमी आ सकती है, जिसका सीधा असर आने वाले दिनों में आम आदमी की रसोई और जेब पर पड़ेगा। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया…जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.8 डिग्री ऊपर 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

फसलों पर मौसम की मार: ऐसे हो रहा नुकसान
सरसों और चना: रबी की इन प्रमुख फसलों की बेहतर बढ़वार के लिए दिन का तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास होना चाहिए। वर्तमान में पारा 32 डिग्री के पार जाने से पौधों की वृद्धि प्रभावित हो रही है। अधिक गर्मी के कारण सरसों के पत्तों में कीट लगने की समस्या भी शुरू हो गई है।

हरी मटर और सब्जियां
सर्दियों की खास फसल हरी मटर के अंकुरण और फलियों के विकास के लिए अच्छी ठंडक की आवश्यकता होती है। तापमान अधिक होने से मटर की फसल मुरझाने लगी है। यदि उत्पादन घटा तो बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छू सकते हैं।

एक्सपर्ट बोले…
वर्तमान में जो तापमान चल रहा है, वह हर फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। सरसों, चना व सब्जी की फसल में नुकसान आने लगा है। उत्पादन प्रभावित होगा।
डॉ राज सिंह कुशवाह, कृषि वैज्ञानिक

Updated on:
15 Nov 2026, 5:59 PM IST
Published on: