समाचार

अधी अधूरी पुस्तकों से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, जिले में 316331 पुस्तकें आने का इंतजार

10 लाख से अधिक पुस्तकों की आवश्यकता, 6.95 लाख का हुआ वितरण, पूरा सेट भी नहीं बंटा

2 min read
Jun 16, 2024

10 लाख से अधिक पुस्तकों की आवश्यकता, 6.95 लाख का हुआ वितरण, पूरा सेट भी नहीं बंटा
शहडोल.
नया शैक्षणिक सत्र 17 जून से शुरू होने जा रहा है। 1 जून से विद्यालयों में शिक्षक अपनी उपस्थित दे कर आवश्यक कार्यों में जुटे हुए हैं। वहीं कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण धीमी रफ्तार से चल रहा है। जिसके कारण कई बीआरसी केन्द्रों में अभी भी आधी अधूरी पुस्तकें ही पहुंची हैं। जिले में 1625 प्राइमरी व 503 मिडिल स्कूल संचालित हैं। जहां 1 लाख 6 हजार से अधिक बच्चे दर्ज हैं। कक्षा 1 से 8 तक राज्य शिक्षा केन्द्र से नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण किया जाना है। जिले में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 1011663 पुस्तकों की आवश्यकता। जिसमें अभी जिले के कुल 695332 पुस्तकें ही उपलब्ध हो पाई हैं। वहीं 316331 पुस्तकें आने का इंतजार हैं। जो किताबें वितरण की गई हैं, उसमे भी पूरा सेट नहीं होना बताया जा रहा है। अलग-अलग विकासखंडो में अलग-अलग विषयों की पुस्तकें नहीं पहुंची हैं। जिसके कारण शुरुआत से ही शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो सकता है।
इन विषयों की नहीं मिली पुस्तकें
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी में बताया गया कि जिले में 695332 पुस्तकें प्राप्त हुई हैं। उसमें भी कक्षा 1 से 8 की कई विषयों की पुस्तकें नहीं पहुंची हैं। इसमें ब्यौहारी में हिन्दी, गणित, एफएलएन (बुनियादी साक्षरता) की पुस्तकें नहीं पहुंची। जयसिंहनगर में कक्षा-2 में अंग्रजी, गोहपारू में हिन्दी, अंगे्रजी, एफएलएन,गणित, वं अंग्रेजी, सोहागपुर में अंग्रेजी व गणित, बुढ़ार में हिन्दी व एफएलएन की पुस्तकें प्राप्त नहीं हुई हैं।
10 जून तक वितरित होनी थी पुस्तकें
जिले के सभी विकासखंडो में 10 जून तक नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक पहुंचना था, जिसे बीआरसी के माध्यम से स्कूलों तक पहुंचाया जाना था, लेकिन 15 मई के बाद जिले में पुस्तकों का आवंटन नहीं भेजा गया है। जिसके कारण अभी 316331 पुस्तकों की कमी बताई जा रही है। कक्षावार भी किताबों का पूरा सेट नहीं भेजा जा रहा है।
जिले में पुस्तक वितरण की स्थिति
आवश्यकता बीआरसी को उपलब्ध प्रतिशत
कुल पुस्तक-1011663 695332 69 प्रतिशत
पाठ्य पुस्तक-594616 493664 83 प्रतिशत
प्रयास पुस्तक-90939 90939 100 प्रतिशत
एफएलएन- 326108 110729 34 प्रतिशत
इनका कहना है
जिले के बीआरसी केन्द्रों में पुस्तकों का आवंटन भेजा जा रहा है, जैसे-जैसे आवंटन आता जा रहा है स्कूलों तक भेजा जा रहा है, जो पुस्तकें प्राप्त नहीं हुई हैं उसके लिए डिमांड भेजी गर्यी है।
अमरनाथ सिंह, डीपीसी

Updated on:
16 Jun 2024 12:21 pm
Published on:
16 Jun 2024 12:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर