मोदड़ा माताजी मंदिर में चोरी की घटना देख हर कोई रह गया हैरान मंदिर का चार कट्टे अनाज नहीं छोड़ा
भीलवाड़ा सदर थाना क्षेत्र के कांदा गांव में मोदड़ा माताजी मंदिर से गुरुवार रात एक व्यक्ति अनाज चुरा कर ले गया। इस संदर्भ में सदर थाने में मामला दर्ज करवाया। वहां लगे सीसी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। इस मामले में जब सीसी कैमरे खंगाले गए तो हर कोई अचंभित रह गया। चोर चोरी करने कार लेकर आया था और मंदिर से अनाज चोरी कर ले गए
पुलिस ने बताया कि पुजारी रामेश्वर भील ने शुक्रवार को रिपोर्ट दी कि 4 जुलाई शाम को मोदड़ा माताजी मंदिर में पूजा अर्चना कर घर चला गया। जब दूसरे दिन सुबह मंदिर पहुंचा तो देखा की वहां रखे चार कट्टे अनाज के नहीं मिले।इस पर सत्यनारायण जाट को फोन करके बुलाया और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया, तो उसमें रात्रि करीब 10:30 बजे दांथल निवासी विनोद ढोली कार लेकर आया और कट्टों को कार में डालकर ले गया।
इस संदर्भ में विनोद के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।